..................... Hema Malini said on being separated from Dharmendra, We do not live in the same house - Hindi Filmibeat

पति धर्मेंद्र से अलग रहने पर बोली हेमा,- हम एक घर में नहीं रहते हैं लेकिन...

Hema Malini

Hema Malini: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने पहले से शादीशुदा धर्मेंद्र को अपना जीवनसाथी चुना। दोनों की प्रेम कहानी किसी से छिपी नहीं है। अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए हेमा और धर्मेंद्र ने धर्म परिवर्तन तक का रास्ता अपना लिया था। हालांकि, अब हेमा मालिनी, धर्मेंद्र से अलग घर में रहती हैं। इसको लेकर खुद अभिनेत्री ने खुलासा किया है।

हेमा मालिनी का बयान-

दरअसल बात ऐसी है कि धमेंद्र की दो शादियां हुई हैं, हेमा से पहले भी धर्मेंद्र की एक पत्नी थी। अब जब धर्मेंद्र और हेमा अलग अलग घर में रहते हैं तो अक्सर लोग इस बात पर भी टिप्पणी करते नजर आते हैं कि सारी बाधाएं पार करके शादी करने वालीं हेमा आखिर पति से अलग क्यों रहती हैं!

इस पर हाल ही में हेमा मालिनी ने चुप्पी तोड़ी है। हेमा मालिनी का कहना है कि धर्मेंद्र से अलग घर में रहने पर उन्हें खराब महसूस नहीं होता है। हाल ही में एक न्यूज पोर्टल से बातचीत में हेमा माहिला ने कहा, 'कोई भी इस तरीके से रहना पसंद नहीं करता है, लेकिन ऐसा हो जाता है।'

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि हर महिला सामान्य परिवारों की तरह पति और बच्चों की चाहत रखती है। हेमा मालिनी ने आगे कहा कि धर्मेंद्र से अलग रहने में उन्हें खराब नहीं लगता है। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि भले ही वह और धर्मेंद्र साथ में नहीं रहते, लेकिन मुसीबत में वह हमेशा उनके साथ खड़े हैं।

हेमा और धर्मेंद्र की जिंदगी-

बता दें कि हेमा और धर्मेंद्र ने वर्ष 1980 में शादी रचाई थी। हेमा से पहले धर्मेंद्र प्रकाश कौर के साथ शादीशुदा थे। प्रकाश कौर और धर्मेंद्र के चार बच्चे हैं। सनी देओल और बॉबी देओल के अलावा कपल के दो बेटियां- अजीता विजेता हैं। वहीं, धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की भी दो बेटियां- ईशा और आहना देओल हैं। सोशल मीडिया पर कई बार धर्मेंद्र अपनी पहली पत्नी के परिवार के साथ देखे जाते हैं तो कई बार हेमा और उनकी बेटियों के साथ नजर आते हैं।

Read more about: hema malini
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X