..................... Hema Malini revealed that she was nervous while doing a romantic scene with Raj Kapoor in her debut film due to age gap - Hindi Filmibeat

राज कपूर संग रोमांटिक सीन देने पर छूट गए थे एक्ट्रेस के पसीने, फ्लॉप हुई फिल्म, फिर भी हसीना ने रचा इतिहास

Hema Malini, Dharmendra, Sholay, Raj Kapoor

राज कपूर की फिल्म साल 1968 में रिलीज हुई सपनों के सौदागर में बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री ने इंडस्ट्री में कदम रखा था। बता दे की एक्ट्रेस के लिए खुद से 26 साल बड़े एक्टर के साथ में रोमांस करना काफी ज्यादा मुश्किल भरा हो गया था। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया और आज हम आपको इस एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं।

26 साल बड़े एक्टर के साथ किया ऑन स्क्रीन रोमांस

दरअसल साल 1968 में रिलीज हुई फिल्म सपनों के सौदागर में राज कपूर के साथ और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल नजर आई थी। एक्ट्रेस की यह डेब्यू फिल्म थी और उन्होंने खुद से 26 साल बड़े राज कपूर के साथ में रोमांस किया। लेकिन रोमांटिक सीन के दौरान हेमा मालिनी काफी ज्यादा घबरा गई थी क्योंकि उस समय एक्टर 40 के पार हो चुके थे और हेमा मालिनी टीनएज की थी। इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने किया।

राज कपूर के साथ रोमांस करने पर छूट गए पसीने

ड्रीम गर्ल ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उस वक्त खुद से इतनी ज्यादा बड़े एक्टर के साथ में इस तरीके के सीन देना काफी ज्यादा मुश्किल भरा हो जाता है क्योंकि दोनों की ही उम्र में काफी बड़ा अंतर था। हेमा मालिनी इंडस्ट्री में नई आई थी और उनके लिए डिमांड करने का कोई भी ऑप्शन नहीं था। इसी वजह से उन्हें यह रोल करना पड़ा और बड़ी मुश्किल से सीन हुआ।

डेब्यू फिल्म हो गई फ्लॉप

लेकिन अगर हेमा मालिनी के डेब्यू फिल्म की बात की जाए तो आपको बता दें कि यह फिल्म फ्लॉप हो गई थी। करियर की पहली फिल्म फ्लॉप होने के बावजूद भी एक्ट्रेस ने हार नहीं मानी और अच्छा खास मुकाम हासिल किया। हेमा मालिनी ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी है और आपको बता दें कि साल 1972 में रिलीज हुई फिल्म सीता और गीता से वह पॉपुलर हो गई थी।

शोले से मिली एक नई पहचान

इसके बाद में साल 1975 में रिलीज हुई मल्टी स्टारर फिल्म शोले में उन्होंने काफी बेहतरीन ऐक्टिंग से हर किसी का दिल जीत लिया। इस फिल्म में ड्रीम गर्ल ने बसंती का किरदार निभाया और आज तक उनके इस रोल को कोई भी भूल नहीं पाया है। इस फिल्म ने कमाई का हर एक रिकॉर्ड तोड़ दिया था और इतिहास रच दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X