हेमा मालिनी को किसी और के साथ देख ऐसी हो जाती थी धर्मेंद्र की हालत, ड्रीम गर्ल ने किया खुलासा

धर्मेंद्र को बॉलीवुड का दिग्गज अभिनेताओं में शुमार किया जाता है और आपको बता दें कि वह अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. धर्मेंद्र ने अपनी पहली शादी को दांव पर लगाकर हेमा मालिनी से शादी रचाई थी. बता दें कि दोनों की उम्र में काफी ज्यादा फैसला था. यहां तक कि धर्मेंद्र ने प्रकाश कौर से पहली शादी की थी और उन्हें तब तक 4 बच्चे भी हो चुके थे. प्रकाश कौर से शादी के 26 साल बाद में धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से साल 1980 में शादी रचाई. कुछ खबरों के अनुसार दोनों ने मुस्लिम धर्म अपनाकर शादी रचाई और इसी वजह से एक्टर ने कभी भी प्रकाश कौर को तलाक नहीं दिया.
हेमा मालिनी ने इंटरव्यू में बताया अपने रिलेशनशिप का सच
लेकिन आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले पहली बार धर्मेंद्र के दोनों परिवार और प्रकाश कौर के बच्चों के साथ-साथ हेमा मालिनी के बच्चे भी साथ में नजर आए. यह पहली बार हुआ था जब इन्हें पब्लिकली साथ में देखा गया. इसी के साथ आपको बता दें कि 1976 में स्टारडस्ट मैगज़ीन के साथ में हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने साथ में इंटरव्यू दिया था. यह उसे वक्त की बात है जब हेमा मालिनी और धर्मेंद्र के रिलेशनशिप के चर्चे हर तरफ हो रहे थे. हालांकि दोनों की शादी नहीं हुई थी.
हेमा और धर्मेंद्र के हुआ करते थे झगड़े
इस इंटरव्यू के दौरान हेमा मालिनी ने अपने और धर्मेंद्र के रिलेशनशिप को लेकर चर्चा की. ड्रीम गर्ल ने यह भी बताया कि किस तरह से दोनों के दिन की शुरुआत झगड़ों से हो जाती है क्योंकि धर्मेंद्र को उनका किसी दूसरे एक्टर के साथ में तस्वीरें खिंचवाना पसंद नहीं होता.
हेमा और धर्मेंद्र में रोज हुआ करती थी तकरार
इस पर हेमा मालिनी ने बताया कि "हम रोजाना की लड़ाई करते हैं. लेकिन ये ही ज्यादातर हार मान लेते हैं और फिर हम में समझौता हो जाता है. सुबह-सुबह जब वह मुझसे मिलने आते थे तो मुझसे पूछा करते थे कि आज तुम्हारा मुंह क्यों बना हुआ है और तुम सुबह-सुबह मेरा मूड क्यों खराब कर देती हो? जिस पर मैं कहती थी कि मैं इसमें क्या कर सकती हूं, मैं तो ऐसे ही चेहरे के साथ में पैदा हुई हूं और हमारी लड़ाई फिर से होने लगती थी."
धर्मेंद्र को हेमा का किसी और के साथ पोज देना नहीं था पसंद
जानकारी के लिए आपको बता दें कि हेमा मालिनी और धर्मेंद्र एक दूसरे के साथ में रहा करते थे और एक्टर हर सुबह हेमा मालिनी से मिलने भी जाया करते थे. उस दौरान दोनों में लड़ाई हो जाया करती थी. इसी इंटरव्यू के दौरान "धर्मेंद्र ने बताया था कि मुझे कुछ चीजें पसंद नहीं आती है. जैसे दूसरे हीरो के साथ में तुम्हारा पोज करना और तुम्हें यह बहुत अच्छे से पता है." जिस पर हेमा मालिनी ने यह भी कहा कि "मानो में आपत्ति नहीं कर सकती. लेकिन कई बार मैंने इन्हें हर तरीके के लोगों के साथ में हर तरीके की तस्वीरों में देखा हुआ है. उन्होंने मुझे जवाब में कह दिया कि यह तो सिर्फ तस्वीर के लिए था और इसमें कुछ भी सच्चाई नहीं है."


Click it and Unblock the Notifications