अगर ड्रीम गर्ल ने शादी के लिए कर दी होती हां,तो शोले में धर्मेंद्र की जगह ये एक्टर बनता वीरू,जानें पूरा किस्सा

धर्मेंद्र से शादी रचाने से पहले हेमा मालिनी के कई सारे सुपरस्टार्स दीवाने हो गए थे. यहां तक की आपको बता दें कि कुछ सितारों ने तो उनको शादी के लिए भी प्रपोज कर दिया था. हालांकि आपको बता दें कि एक सुपरस्टार के साथ में उनकी शादी भी तय कर दी गई थी. लेकिन आखिरी वक्त जब आया तो सब कुछ खत्म हो गया. लेकिन अगर हेमा मालिनी एक और अन्य स्टार का प्रपोजल एक्सेप्ट कर लेती तो 'शोले' फिल्म में धर्मेंद्र वीरू के किरदार में नहीं बल्कि ठाकुर बलदेव सिंह के किरदार में नजर आते.
वीरू का किरदार नहीं निभाना चाहते थे धर्मेंद्र
जानकारी के लिए आपको बता दें कि धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने साथ में कई सारी फिल्मों में काम किया और 70 के दशक में दोनों एक दूसरे को अपना दिल दे बैठे थे. 'शोले' फिल्म के सेट पर दोनों का प्यार बखूबी नजर आया. लेकिन आपको बता दें कि इस फिल्म में धर्मेंद्र पहले वीरू का किरदार निभाने के लिए राजी नहीं हुए. उन्हें ठाकुर बलदेव सिंह का किरदार निभाना था और ऐसा मुमकिन नहीं हो पाया.
संजीव कुमार के शादी प्रोपोज़ल को हेमा ने ठुकराया था
दरअसल आपको बता दें कि धर्मेंद्र ने वीरू का रोल निभाया था और संजीव कुमार ने ठाकुर बलदेव सिंह का फिल्म में किरदार निभाया. खबरों के अनुसार ऐसा इसीलिए हुआ क्योंकि हेमा मालिनी ने संजीव कुमार को शादी के लिए मना कर दिया था. जिस वजह से वह फिल्म में भी उनके नजदीक नहीं रहना चाहती थी. इसी के चलते संजीव कुमार ने ठाकुर बलदेव सिंह का किरदार निभाया और यही कारण था की शोले फिल्म में हेमा मालिनी का संजीव कुमार के साथ में कोई भी सीन नहीं था.
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने धर्म बदल कर की थी शादी
इसी के साथ-साथ आपको बता दे की हेमा मालिनी से प्यार करने से पहले ही धर्मेंद्र की शादी प्रकाश कौर से हो गई थी. जिस वजह से हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र का शादी का प्रपोजल ठुकरा दिया. लेकिन इसके बावजूद भी दोनों का प्यार मुकम्मल हुआ. हिंदू धर्म के अनुसार शादीशुदा होते हुए दूसरी शादी नहीं रचा सकते. इसी के चलते बताया जाता है कि एक्टर ने धर्म परिवर्तन करके चोरी छुपे हेमा मालिनी के साथ में शादी रचा ली थी और बाद में काफी वक्त के बाद दोनों ने इस बात का खुलासा किया था.


Click it and Unblock the Notifications