जब हेमा मालिनी ने 4 बच्चों की मां बनने से कर दिया था इनकार, दिलचस्प है किस्सा

हेमा मालिनी को बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल कहा जाता है। बता दें कि उनका एक्टिंग करियर भी काफी ज्यादा खास रहा। लेकिन इससे भी ज्यादा वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों का हिस्सा बनी रही। लेकिन आज हम हेमा मालिनी से जुड़ा हुआ एक किस्सा बताने वाले हैं। जब ड्रीम गर्ल ने चार बच्चों की मां बनने के रोल को ठुकरा दिया था। जिसके बाद में इस फिल्म के लिए उन्होंने हां कर दिया था।
4 बच्चों की मां के किरदार के लिए खुद को अनफिट समझती थी हेमा
जानकारी के लिए आपको बता दें कि हेमा मालिनी को फिल्म बागबान की स्क्रिप्ट सुनाई गई। जहां पर उन्हें उनके रोल का नरेशन भी दिया गया। जिसमें उन्हें बताया गया कि ड्रीमगर्ल को इस फिल्म में 4 बच्चों की मां का किरदार निभाना होगा। लेकिन यह बात सुनकर हेमा मालिनी इस रोल के लिए खुद को अनफिट समझने लगी। ऐसा इसीलिए क्योंकि यह किरदार उन्हें कन्वेंस नहीं कर पा रहा था कि वह इस पर फिट बैठ पाएंगी या नहीं।
2004 में भी हेमा-अमिताभ ने साथ में किया था काम
वैसे तो आपको बता दें कि हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन ने साथ में साल 2004 में आई यश चोपड़ा की फिल्म वीर जारा में भी स्क्रीन शेयर की थी। दर्शकों द्वारा दोनों की जोड़ी को भी काफी ज्यादा पसंद किया गया था। लेकिन हेमा मालिनी ने एक इंटरव्यू के दौरान साल 2003 में आई बागबान को लेकर बताया था कि उन्हें यह रोल पहले तो बिल्कुल भी पसंद नहीं आया था।
हेमा को 4 बच्चों की मां बनना नहीं था स्वीकार
लेहरें रेट्रो की माने तो हेमा मालिनी ने यह कहा था कि मुझे बहुत अच्छे से याद है कि "मैं रवि चोपड़ा की फिल्म की स्क्रिप्ट सुन रही थी। मेरी मां भी मेरे साथ में बैठी हुई थी। लेकिन उनके जाते ही मैंने कहा कि 4 इतने बड़े-बड़े लड़कों की मां का किरदार करने कह रहे हो। मैं यह सब कैसे करूंगी।"
हेमा मालिनी को उनकी मां ने किया था राज़ी
जिसके बाद में हेमा मालिनी ने आगे यह भी कहा कि मेरी मां ने उन्हें कहा था कि "नो नो नो तुम्हें ये जरूर करना चाहिए। जिस पर मैंने उनसे पूछा कि क्यों? तो उन्होंने मुझे कहा कि ये बहुत ही ज्यादा प्यारी कहानी है। इसे तुम्हें जरूर करना चाहिए। जिसके बाद में मैंने ओके कहा और इस फिल्म के लिए हां कर दी। मैं काफी वक्त के बाद में दोबारा काम कर रही थी। जिस वजह से मैंने तब सोचा था कि मैं ऐसी फिल्म क्यों करूंगी? लेकिन मेरी मां ने मुझे इसके लिए राजी किया।"


Click it and Unblock the Notifications