2 पीढ़ियों के साथ हिट रही एक्ट्रेस की जोड़ी, कपूर खानदान के बेटों संग किया रोमांस, अब राजनीती में...

बॉलीवुड की कई सारी अभिनेत्रियां ऐसी है जिन्होंने अपने दौर में कई सारे एक्टर्स के साथ में रोमांस किया. इतना ही नहीं आपको बता दें कि कुछ एक्ट्रेसेस तो ऐसी भी है जिन्होंने बॉलीवुड की कई सारी फेमस पिता और बेटी की जोड़ी के साथ में भी रोमांस किया है. लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल के बारे में बताने वाले हैं. दरअसल हम आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल के बारे में बात नहीं कर रहे हैं. हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की पहली और असली ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की. हेमा मालिनी बॉलीवुड के सबसे नमकीन खानदान की दो पीढ़ीयों के साथ में पर्दे पर धमाल मचा चुकी है.
हेमा मालिनी और राज कपूर ने पर्दे पर जमकर किया था रोमांस
अगर आप अभी तक भी नहीं समझ पाए हैं तो आपको बता दें कि हम बॉलीवुड के कपूर खानदान की बात कर रहे हैं. दरअसल हेमा मालिनी ने साल 1968 में राज कपूर के साथ में फिल्म सपनों के सौदागर से बॉलीवुड डेब्यू किया. हालांकि आपको बता दें कि हेमा मालिनी और राज कपूर की उम्र में एक बड़ा फासला था और इसके बावजूद पर्दे पर दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया. इस फिल्म के दौरान हेमा मालिनी ने अपनी एक्टिंग के चलते भी काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी थी.
ऋषि कपूर के साथ में भी कर चुकी है काम
जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 1986 में हेमा मालिनी ने राज कपूर के छोटे बेटे ऋषि कपूर के साथ में पर्दे पर काम किया. उन्हें फिल्म एक चादर मैली सी में देखा गया और आपको बता दें कि इस फिल्म में हेमा मालिनी, ऋषि कपूर और पूनम ढिल्लों ने लीड किरदार निभाया था. यह फिल्म उर्दू भाषा में इसी नाम से लिखी एक नवल पर आधारित बताई जाती है. इतना ही नहीं रजिन्द्र सिंह बेदी असलियत में गीता बाली और धर्मेंद्र के साथ में फिल्म बनाना चाहते थे. लेकिन गीता बाली की मौत के कारण यह फिल्म ठंडे बस्ती में चली गई.
करियर में दी है 150 फिल्में
इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि हेमा मालिनी उन अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती है जिन्होंने कई देशों तक हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया और साथ ही साथ दर्शकों का भी दिल जीता. उन्होंने चार दशक के लंबे करियर में तकरीबन 150 फिल्मों में काम किया. लेकिन अब वह राजनीति में सक्रिय हो चुकी है और फिल्मों से दूरी बनाई हुई है.


Click it and Unblock the Notifications