..................... Hema Malini is 9 years older than Sunny Deol, both share a beautiful bond - Hindi Filmibeat

सौतेली मां हेमा मालिनी से उम्र में महज़ इतने साल छोटे हैं सनी देओल, नहीं है 10 साल का भी अंतर

Hema Malini Is 9 Years Older Than Sunny Deol

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता कहे जाने वाले धर्मेंद्र का परिवार काफी सुर्खियों में रहता है. बता दें कि उन्होंने दो शादियां की और उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर हैं. जिसके बाद में उन्होंने धर्म परिवर्तन करके हेमा मालिनी के साथ में शादी रचाई. उनकी पहली शादी से उन्हें 4 बच्चे हुए और हेमा मालिनी की भी दो बेटियां हैं. लेकिन अक्सर हमें सुनने को मिलता है कि हेमा मालिनी और उनके सौतेले बेटों के बीच में कैसे संबंध है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि सनी देओल और हेमा मालिनी के बीच उम्र का कितना फासला है.

हेमा मालिनी और सनी देओल के बीच है 9 साल का फासला

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सनी देओल की उम्र 65 साल हो चुकी है क्योंकि उनका जन्म 19 अक्टूबर 1957 में हुआ. तो वहीं अगर हम हेमा मालिनी की बात करें तो वह 74 साल की हो चुकी है. इस हिसाब से अगर देखा जाए तो सनी देओल से हेमा मालिनी तकरीबन 9 साल उम्र में बड़ी है. साथ ही साथ सनी देओल और हेमा मालिनी के बीच में काफी बॉन्ड अच्छा देखा जाता है. हालांकि दोनों को पब्लिक प्लेसिस में साथ में काफी कम देखा जाता है.

करण देओल की शादी में शामिल नहीं हुई हेमा मालिनी की बेटियां

सनी देओल की मां का नाम प्रकाश कौर है और बता दें कि धर्मेंद्र ने अपनी पहली शादी 1954 में की थी. सनी देओल के निजी जीवन की बात करें तो आपको बता दें कि उनके दो बच्चे हैं. बड़े बेटे का नाम करण देओल है जिनकी हाल ही में शादी हुई है और छोटे बेटे का नाम राजवीर है. इतना ही नहीं बताया तो यह भी गया कि सनी देओल ने हेमा मालिनी की दोनों बेटियों को फोन करके शादी में आने के लिए इनवाइट भी किया था. लेकिन इसके बावजूद भी वह शादी में शामिल नहीं हुईं.

गदर 2 के प्रमोशन में बिजी हैं सनी देओल

यहां तक कि आपको बता दें कि हेमा मालिनी अपने पोते यानी कि सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी में शामिल नहीं हुई. जिस वजह से हर तरफ कई सारी बातें बनने लगी. सनी देओल ने पूजा देओल के साथ में शादी रचाई लेकिन उनकी पत्नी लाइमलाइट से कोसों दूर रहती हैं. जल्दी ही सनी देओल की आने वाली फिल्म 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है. इसी वजह से सनी देओल काफी बिजी हैं और 11 अगस्त 2023 को यह फिल्म रिलीज हो जाएगी.

Read more about: hema malini
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X