'हैंडसम दिखते हैं तो ये नहीं कि शादी कर लूं', हेमा मालिनी ने सुपरस्टार से की थी ऐसी बात, फिर उसी संग...

Hema Malini Dharmendra Love Story: हेमा मालिनी को बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल कहा जाता है और आज के वक्त में वह किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। लेकिन उनकी और धर्मेंद्र की लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। खबरों के अनुसार हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र से शादी करने के लिए अपना धर्म परिवर्तन तक कर लिया था। लेकिन एक वक्त ऐसा था जब खुद ड्रीम गर्ल भी धर्मेंद्र से शादी नहीं करना चाहती थी।
दरअसल आपको बता दें कि हेमा मालिनी ने सिमी ग्रेवाल के शो के दौरान इस बात को लेकर खुद खुलासा किया था कि एक वक्त पर वह इंद्र को भले ही पसंद करती थी लेकिन उनसे शादी नहीं करना चाहती थी। एक्ट्रेस ने बताया की शुरुआत में वह धर्मेंद्र से शादी करने के खिलाफ थी। हालांकि उन्हें प्यार करती थी और पसंद भी करती थी। लेकिन उनका कहना था कि "अगर कोई हैंडसम है तो उनसे शादी नहीं की जा सकती।"
हेमा मालिनी ने इस पर बात करते हुए कहा था कि "मैं उनके साथ में काफी सारी फिल्मों में काम किया। लेकिन कभी भी मेरे मन में यह ख्याल नहीं आया कि मैं उनसे कभी भी शादी करूंगी।" हेमा मालिनी ने बताया कि काफी वक्त तक डेट करने के बाद उन्होंने शादी करने का फैसला लिया था। हालांकि इंडस्ट्री में यह भी देखा गया है कि जब भी धर्मेंद्र और हेमा मालिनी साथ में आते थे तो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मच जाता था।
बताया तो यह भी जाता है कि हेमा मालिनी से शादी करने के लिए बॉलीवुड के टॉप स्टार्स भी लाइन में लगे हुए थे। हालांकि ड्रीम गर्ल का दिल बॉलीवुड के सुपरस्टार धर्मेंद्र पर आ गया था। हालांकि दोनों की शादी इतनी आसान नहीं थी। ऐसा इसीलिए क्योंकि धर्मेंद्र पहले से ही शादीशुदा थे और उनके चार बच्चे भी थे। लेकिन इसके बावजूद हेमा मालिनी और धर्मेंद्र का प्यार जीत और दोनों की शादी हुई।


Click it and Unblock the Notifications