बड़े पर्दे पर कमबैक को लेकर ड्रीम गर्ल ने कही ये बात, प्रोड्यूसर के सामने रखी शर्त

Hema Malini

हेमा मालिनी को बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल कहा जाता है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि वह अपने समय की बेहद ही उम्दा हसीनाओं में से एक मानी जाती थी। उन्हें बड़ी स्क्रीन पर देखने के लिए लोग लाइनों में खड़े रहकर फिल्म की टिकट लिया करते थे। लेकिन अब काफी लंबे वक्त से उन्हें पर्दे पर देखने के लिए फैन्स बेकरार बने हुए हैं। लेकिन हेमा मालिनी ने पर्दे पर वापसी करने के लिए प्रोड्यूसर के सामने शर्त रख दी है।

हेमा मालिनी के कमबैक के लिए बेताब हैं फैन्स

बता दे कि हेमा मालिनी 60 से 70 के दशक में अपनी खूबसूरती और एक्टिंग की वजह से काफी ज्यादा फेमस हो गई थी। हेमा मालिनी ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। जिसमें 'शोले' से लेकर 'जमाई राजा' जैसी फ़िल्में भी शुमार है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उस दौर की मशहूर अभिनेत्रियों जैसे कि जया बच्चन और शर्मिला टैगोर ने एक बार फिर से पर्दे पर वापसी कर ली है। लेकिन अब फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि हेमा मालिनी फिर से बड़े पर्दे पर कब नजर आएंगी।

हेमा मालिनी ने प्रोड्यूसर से कही बड़ी बात

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हेमा मालिनी को आखिरी बार साल 2020 में 'शिमला मिर्च' फिल्म में देखा गया था। पिछले 3 सालों से एक्ट्रेस ने फिल्मों से दूरी बनाई हुई है और राजनीति में ध्यान केंद्रित किए हुई हैं। लेकिन जब ड्रीम गर्ल यानी कि हेमा मालिनी से बड़े पर्दे पर वापसी करने का सवाल पूछा गया तो उन्होंने जवाब में कहा कि "अगर मुझे अच्छे रोल मिलेंगे तो मैं काम करूंगी। मैं प्रोड्यूसर से यही कहूंगी कि आप मेरे पास आओ और मुझे साइन करो, मैं काम ज़रूरत करूंगी।"

'गदर 2' की सक्सेस पर बोलीं हेमा मालिनी

इतना ही नहीं आपको बता दें कि हेमा मालिनी ने हिंदी फिल्मों को लेकर भी बयान दिया और कहा कि "दर्शक आज भी बड़े पर्दे पर फिल्म देखना पसंद करते हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म तो बस टाइम पास है। बड़े पर्दे की फिल्में अलग ही होती है। अगर आप टाइम पास करना चाहते हैं तो वेब सीरीज उसके लिए सही है। इसी कारण से 'ग़दर 2' और 'पठान' जैसी बड़ी फिल्में पर्दे पर हिट गई। लोग आज भी बड़ी स्क्रीन पर फिल्में देखना पसंद करते हैं और यह छोटी स्क्रीन से काफी बेहतर होता है।"

Read more about: hema malini
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X