हेमा मालिनी की हमशक्ल ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, सूरत ऐसी कि धर्मेन्द्र भी देख कर हो सकते हैं कंफ्यूज

सोशल मीडिया पर फिल्मी सितारों की हमशक्लों की कुछ तस्वीरें इस कदर वायरल हो जाती है कि हर कोई काफी हैरान हो जाता है। इतना ही नहीं उन हमशक्लों की फैन फॉलोइंग भी तेजी से बढ़ जाती है। आलिया भट्ट से लेकर अमिताभ बच्चन जैसे मशहूर बड़े सितारों के हमशक्ल की वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर खूब तेजी से वायरल हुई है।
इसी बीच बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल कही जाने वाली हेमा मालिनी की हमशक्ल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। दरअसल आपको बता दें कि चारों उप्पल नाम की एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होता नजर आया जो की हूबहू हेमा मालिनी के जैसी ही नजर आती है। साथ ही साथ बिल्कुल वैसे ही सज धज कर वीडियो में नजर आ रही है।
हेमा मालिनी की हमशक्ल को देख धर्मेंद्र भी हो सकते हैं कंफ्यूज
हेमा मालिनी की इस हमशकल का चेहरा एक्ट्रेस से इतना ज्यादा मिल रहा है कि उनके खुद के पति और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र भी शायद दोनों में फर्क करने में काफी कन्फ्यूज हो सकते हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में चारुल उप्पल का चेहरा ही नहीं बल्कि उनके हाव-भाव और रंग ढंग भी बिल्कुल हेमा मालिनी से मैच करते हुए नजर आए।
वायरल वीडियो में सज-धज कर नजर आई हेमा मालिनी की हमशक्ल
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि चारुल उप्पल ने बेहद ही खूबसूरत पुराने स्टाइल वाली ज्वेलरी और साड़ी पहनी हुई है। इतना ही नहीं इस वीडियो पर लोग कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर तो लिखता है कि आप हेमा मालिनी है। तो वहीं दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि वाह हेमा जी वाह। वही एक और यूजर ने कमेंट कर लिखा कि मैंने आपको अचानक से देखा तो ऐसा लगा कि आप हेमा मालिनी ही हैं।
चारुल उप्पल सोशल मीडिया पर है काफी पॉपुलर
चारुल उप्पल की खूबसूरती और उनका चेहरा हेमा मालिनी से काफी मिलता-जुलता नजर आया। जिस वजह से वह सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा पॉपुलर होती हुई देखी जा सकती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर भी 1 लाख 30 हज़ार से भी ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं। इतना ही नहीं वह इंस्टाग्राम पर फिल्मी डायलॉग और गाने पर वीडियो बनाती हुई हर किसी को अपने दीवाना बना रही है।


Click it and Unblock the Notifications