हेमा मालिनी ने अपने और धर्मेंद्र के रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बोली- हर महिला अपना पति चाहती है मगर...

हेमा मालिनी बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हैं और आपको बता दें कि उन्होंने बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र के साथ में शादी रचाई थी. इतना ही नहीं धर्मेंद्र पहले से ही शादीशुदा थे और उनके चार बच्चे भी थे. इसके बावजूद दोनों ने धर्म परिवर्तन कर शादी रचाई. यही कारण रहा कि हेमा मालिनी के माता-पिता को धर्मेंद्र से रिश्ता मंजूर नहीं था. आज दोनों ही अपनी शादी में काफी खुश है. शादी के 43 साल के बावजूद भी हेमा मालिनी को धर्मेंद्र से कोई भी शिकायत नहीं. लेकिन इस समय धर्मेंद्र अपनी पहली पत्नी और अपने परिवार के साथ में रहते हैं.
आखिर धर्मेंद्र से क्यों अलग रहती है हेमा मालिनी
हेमा मालिनी ने लहरें को एक इंटरव्यू दिया जहां पर धर्मेंद्र संग अपने रिश्ते पर उन्होंने बात की. उन्होंने यह भी बताया कि वह उन से क्यों दूर रहती हैं. एक्ट्रेस ने इस पर बात करते हुए कहा कि "कोई भी ऐसा नहीं चाहता है और ऐसा अपने आप ही हो जाता है. जो भी होना होता है वह खुद ही हो जाता है. जिसे आप को स्वीकार करना होता है. नहीं तो कोई महसूस ही नहीं कर पाएगा कि वह अपनी जिंदगी को कैसे जीना चाह रहा है. हर एक महीना एक सामान्य परिवार की तरह अपने पति और बच्चों को चाहती है. लेकिन कई बार चीजें ऐसी नहीं हो पाती जैसा वह सोचती है."
हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के साथ अपने रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
हेमा मालिनी ने इसी इंटरव्यू के आगे यह भी कहा कि "मुझे इसको लेकर काफी ज्यादा बुरा लगता है. मैं खुद में ही खुश रहती हूं और मेरे दो बच्चे भी हैं. जिनकी मैंने बहुत ही अच्छे से परवरिश की है. जिसमें धर्मेंद्र ने हमेशा मेरा साथ दिया." बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि हेमा मालिनी की मां जया चक्रवर्ती ने जितेंद्र से शादी करने के लिए उन्हें काफी मनाया. इस बात का जिक्र हेमा मालिनी की बायोग्राफी 'हेमा मालिनी: बियोंड द ड्रीम गर्ल' में मिलता है.
हेमा मालिनी और जितेंद्र की शादी हुई कैंसिल
बता दें कि हेमा मालिनी और जितेंद्र का परिवार उनकी गुपचुप शादी करवाना चाहते थे और इसके लिए वह चेन्नई तक पहुंच गए थे. लेकिन यह खबर मीडिया द्वारा लीक हो गई और एक स्थानीय अखबार में छप गई थी. जिसके बाद में धर्मेंद्र और जितेंद्र की गर्लफ्रेंड शोभा जो कि अब उनकी पत्नी है वह चेन्नई पहुंचे. दोनों का आमना-सामना हुआ और शादी को कैंसिल कर दिया गया. हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने भी 2 मई 1980 में शादी रचाई और अब उनकी दो बेटियां भी हैं. 87 साल के धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर से उनको 4 बच्चे भी हैं.


Click it and Unblock the Notifications