जब जितेंद्र और संजीव कुमार से नहीं हो पाई थी ड्रीम गर्ल की शादी, एक्ट्रेस ने कहा कोई बात मन में...

Hema Malini, Dharmendra, Jeetendra,

हेमा मालिनी को अपने वक्त की सबसे खूबसूरत और बेहतरीन अदाकारा में से एक माना जाता था। सिर्फ आम आदमी ही नहीं बल्कि मशहूर अभिनेता भी उन पर फिदा हो जाते थे। कुछ खबरों की मानें तो जितेंद्र और संजीव कुमार जैसे सितारे ड्रीम गर्ल से शादी करने तक को तैयार थे। हालांकि बात ना बन पाई और उसके बाद में हेमा मालिनी ने 1980 में धर्मेंद्र से शादी रचाई। एक पुराने इंटरव्यू के दौरान हेमा मालिनी ने इस पर खुलकर बात की और बताया कि किसी को भी किसी के लिए मन में द्वेष या फिर खटास नहीं रखनी चाहिए।

हेमा को संजीव कुमार ने किया था प्रपोज

बताया तो यह भी जाता है कि हेमा मालिनी को संजीव कुमार ने प्रपोज तक कर दिया था। लेकिन उनका परिवार इस रिश्ते के लिए राजी नहीं था और इस वजह से दोनों ने दूरियां बना ली। संजीव कुमार ने ताउम्र शादी नहीं की और 47 साल की उम्र में उनका हार्ट अटैक से निधन हो गया। आपको बता दें कि यह हेमा मालिनी का परिवार जितेंद्र से उनकी शादी करवाना चाहता था।

सीक्रेट वेडिंग करने चेन्नई पहुंचे थे हेमा और जितेंद्र

शायद ही इस बारे में बहुत कम लोगों को पता है लेकिन आपको बता दें कि हेमा मालिनी की बायोग्राफी 'हेमा मालिनी: बियोंड द ड्रीम गर्ल' की माने तो ड्रीम गर्ल की मां यानी कि जया चक्रवर्ती ने हेमा मालिनी को जितेंद्र से शादी करने के लिए खूब मनाया था। यहां तक किहेमा मालिनी और जितेंद्र का पूरा परिवार उनकी सीक्रेट वेडिंग के लिए चेन्नई भी पहुंच गए थे। लेकिन यह खबरें अखबार में लिखो गई।

हेमा मालिनी ने सालों बाद तोड़ी थी चुप्पी

बता दें कि धर्मेंद्र, जितेंद्र की तब की गर्लफ्रेंड रही शोभा के साथ में चेन्नई पहुंच गए। जिसके बाद में शादी कैंसिल करनी पड़ी। हालांकि अब जितेंद्र और हेमा मालिनी के बीच में ठीक-ठाक बॉन्डिंग है। हेमा मालिनी ने एक इंटरव्यू के दौरान यह कहा था कि "जिंदगी में यह सब चलता रहता है। कभी भी कोई बात दिल में नहीं रखनी चाहिए। बस माफ कर देना चाहिए और भूलकर आगे बढ़ जाना चाहिए।"

हेमा ने जितेंद्र और संजीव कुमार के साथ किया काम

अगर हम वर्कफ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि हेमा मालिनी ने जितेंद्र के साथ में दुल्हन, गहरी चाल, वारिस, खुशबू और जय काली जैसी फिल्मों में काम किया। वही हेमा मालिनी और संजीव कुमार ने साथ में शोले, त्रिशूल सीता और गीता जैसी फिल्मों में काम किया और जोड़ी भी खूब पसंद की गई।

More from Filmibeat

Read more about: hema malini dharmendra jeetendra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X