इन हसीनाओं ने जाति और धर्म की परवाह किए बगैर रचाई अपने प्यार से शादी, कुबूल लिया था इस्लाम

Hema Malini, Ayesha Takia

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई बार देखने को मिलता है कि फिल्मी सितारे फिल्मों में काम करते-करते एक दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं और साथ ही साथ बाद में उनका प्यार इस मुकाम तक पहुंच जाता है कि वह शादी रचा लेते हैं. लेकिन इंडस्ट्री में कई बार देखने को मिला है कि हीरो हीरोइन जाति और धर्म देखे बिना ही अपने प्यार को तवज्जो देते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसी ही हसीनाओं के बारे में बताएंगे जिन्होंने धर्म की परवाह न करते हुए धर्म परिवर्तन कर शादी रचाई. इतना ही नहीं आज वह एक खुशहाल जिंदगी जी रही है.

हेमा मालिनी

हेमा मालिनी बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल कही जाती है और आपको बता दें कि उन्होंने धर्मेंद्र से 43 साल पहले शादी रचाई थी. दोनों ने साल 1980 में शादी रचाई. बता दे की धर्मेंद्र पहले से ही शादीशुदा थे और इसी वजह से उनकी शादी में समस्याएं आने लगी. वह अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर को भी तलाक नहीं देखना चाहते थे और इसी वजह से धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने इस्लाम धर्म को कुबूला और शादी रचाई.

आयशा टाकिया

आयशा टाकिया बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं और आपको बता दें कि 23 साल की उम्र में ही यानी कि साल 2009 में उन्होंने अपने ही बॉयफ्रेंड फरहान आजमी के साथ में शादी रचा ली थी. एक्ट्रेस ने धर्म परिवर्तन किया और अपने करियर के पीक पर शादी रचाई थी. सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस को काफी ज्यादा ट्रोल किया गया था. लेकिन अब वह अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं और उनका एक बेटा भी हो चुका है.

अमृता सिंह

अमृता सिंह एक वक्त पर हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री हुआ करती थी और आपको बता दें कि उन्होंने साल 1983 में फिल्म 'बेताब' से अपने करियर की शुरुआत की. बता दें कि उन्होंने 12 साल छोटे एक्टर सैफ अली खान के साथ में 1991 में शादी रचाई. एक्ट्रेस ने इस्लाम धर्म को कबूल कर यह शादी रचाई थी.

शर्मिला टैगोर

शर्मिला टैगोर भी अपने जमाने की सबसे उम्दा अभिनेत्रियों में शुमार थी. बता दें कि 1960 से लेकर 70 के दशक में उन्होंने हर किसी को अपना दीवाना बना लिया था. लेकिन अपने करियर के पीक पर उन्होंने मंसूर अली खान पटौदी के साथ में शादी रचाई और धर्म परिवर्तन कर लिया था. एक्ट्रेस ने अपना नाम भी बदलकर बेगम आयशा सुल्तान रख लिया.

ममता कुलकर्णी

ममता कुलकर्णी भी बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री रह चुकी है और आपको बता दें कि उन्होंने 'घातक' जैसी हिट फिल्मों में भी काम किया है. लेकिन बाद में करीबन 12 साल पहले विक्की गोस्वामी के साथ में उनकी शादी की खबरें वायरल होने लगी. बताया तो यह भी जाता है कि उन्होंने धर्म परिवर्तन कर शादी रचाई थी. लेकिन इस पर कोई भी आधिकारिक तौर पर उन्होंने बयान नहीं दिया.

Read more about: hema malini
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X