पति को सौतन संग बांटा, धर्म बदलकर की शादी… फिर कर्ज चुकाने के लिए की B-ग्रेड फिल्में! कौन है ये हसीना?

बॉलीवुड की दुनिया में ऐसे कई कपल हुए, जिनकी प्रेम कहानी किसी कॉन्ट्रोवर्सी से कम नहीं है। ऐसी ही एक प्रेम कहानी के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में जिसने भी सुना वो बस सन्न ही रह गया।

Hema Malini and Dharmendra Controversial love story

अपने जमाने में ए लिस्टर एक्टर रह चुके दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र ने जब इंडस्ट्री में कदम रखा था तो वो पहले से शादीशुदा थे और साथ ही चार बच्चों के पिता भी थे। धर्मेंद्र का नाम जैसे-जैसे इंडस्ट्री में आगे बढ़ा, वो अपने हैंडसम लुक की वजह से जाने जाने लगे। उनके लिए हसीनों की लाइने लगने लगीं, लेकिन उनका दिल एक हसीना पर जा अटका, जिनका नाम है- हेमा मालिनी।

शादीशुदा एक्टर के प्यार में पड़ीं हेमा मालिनी

हेमा मालिनी भी को अपने समय की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से गिना जाता था। उनसे शादी करने के लिए कई एक्टर ख्वाब देखते थे लेकिन अंत में बाजी मार ले गए धर्मेंद्र। चार बच्चों के पिता और पहले से ही शादीशुदा एक्टर ने जब हेमा मालिनी को प्रपोज किया तो उन्होंने हां कह दिया।

इस्लाम अपनाकर की शादी

कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने शादी करने के लिए इस्लाम अपनाया था क्योंकि धर्मेंद्र ने पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया था। हालांकि, इसी वजह से हेमा मालिनी को वो नहीं मिल पाया, जिसकी वो हकदार थीं।

शादी के कई महीने बाद मिलने आई सास

हेमा मालिनी को अपने पति को अपनी सौतन प्रकाश कौर से बांटना पड़ा। इस शादी की कीमत सिर्फ इतनी ही नहीं थी। हेमा मालिनी कभी अपने ससुराल तक नहीं गईं। आपको बता दें, हेमा मालिनी की बायोग्राफी 'हेमा मालिनी: बियोंड द ड्रीम गर्ल' में बताया था कि वो पहली बार अपनी सास सतवंत कौर से तब मिली थीं, जब वो प्रेग्नेंट थीं और ईशा देओल का जन्म होने वाला था। उन्होंने यह भी लिखा था कि वो घर में किसी को बिना बताए ही उनसे मिलने के लिए आई थीं।

शादी के बाद किया बी ग्रेड फिल्मों में काम

हेमा मालिनी को शादी के बाद कई आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा था। हेमा मालिनी ने 1980 में धर्मेंद्र से शादी की, लेकिन शादी के बाद उन्हें करीब 10 साल तक आर्थिक संकट झेलना पड़ा। राम कमल मुखर्जी की किताब Hema Malini: Beyond The Dream Girl में खुलासा है कि धर्मेंद्र ने मदद की पेशकश की, पर हेमा ने उसे ठुकरा दिया। पिता के निधन के बाद उन्हें पता चला कि टैक्स न चुकाने के कारण भारी कर्ज हो चुका है। कर्ज उतारने के लिए उन्होंने कई बी ग्रेड फिल्मों में काम किया। हेमा ने इस दौर को अपनी जिंदगी का सबसे कठिन समय बताया था।

देओल परिवार से बनाकर रखी दूरी

आपको बता दें, हेमा मालिनी ने हमेशा ही धर्मेंद्र के परिवार से दूरी बनाकर रखी। पिछले साल 24 दिसंबर को जब धर्मेंद्र का निधन हुआ था तो भी हेमा मालिनी अपने ससुराल नहीं गई थीं और सीधे अपने घर से श्मशान घाट पहुंची थीं। यही नहीं, देओल परिवार और हेमा मालिनी के परिवार ने धर्मेंद्र जी की की आत्मा की शांति के लिए अलग-अलग प्रार्थना सभाएं भी रखी थीं।

हालांकि, इन सबके बीच धर्मेंद्र और सनी देओल का प्यार अपनी सौतेली बहनों के साथ लगातार बना रहता है। ये चारों भाई बहन कई मौकों पर साथ नजर आ चुके हैं।

More from Filmibeat

Read more about: hema malini dharmendra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X