जब चार बच्चों के पिता संग शादी कर खूब पछताई थी बॉलीवुड की ये हसीना, सलमान खान की मां ने बताई अपनी हालत

Helen Salim Khan Salman Khan

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई बार अलग-अलग देशों से हसीनाएं हीरोइन बनने के लिए आती हैं। इस लिस्ट में नोरा फतेही से लेकर सनी लियोन और जैकलीन फर्नांडिस का भी नाम शामिल है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने डांस से इंडस्ट्री पर राज किया।

दरअसल हम बात कर रहे हैं हेलन की। एक वक्त था जब वह बॉलीवुड की पहली हाईएस्ट पेड आइटम गर्ल बनी थी। उनका फिल्मी करियर भी काफी ज्यादा सक्सेसफुल रहा। लेकिन जब उन्होंने चार बच्चों के पिता सलीम खान के साथ में शादी की तो वह काफी ज्यादा चर्चा का विषय बन गई थी। इंडस्ट्री में भी काफी हंगामा देखने को मिला।

हेलन ने बॉलीवुड में 50 के दशक में एंट्री मारी और साल 1958 में रिलीज हुई फिल्म 'हावड़ा ब्रिज' से सोलो डांसर के तौर पर डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने मेरा नाम 'चिन चिन चू' गाने पर भी डांस किया। इससे वह काफी पॉप्युलर हो गई और कई सारी हिट फिल्मों में आइटम नंबर दिए। उन्होंने तकरीबन 700 फिल्मों में काम किया था।

साल 1957 में हेलेन ने फिल्म निर्देशक प्रेम नारायण अरोड़ा के साथ में शादी रचाई। वह उनसे उम्र में 27 साल बड़े थे। साल 1974 में दोनों का तलाक हो गया और पहली शादी टूटने के बाद उन्होंने बॉलीवुड लेखक सलीम खान को दिल दे दिया। कई फिल्मों में सलीम ने एक्ट्रेस को काम दिलाया। धीरे धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई।

हालांकि इससे पहले सलीम खान ने सलमान खान के साथ में शादी की थी और उनसे उन्हें चार बच्चे सलमान, अलविरा, अरबाज और सोहेल हुए थे। इसके बावजूद भी साल 1981 में सलीम खान ने दूसरी शादी कर ली। वह हेलन को भी अपनी पहली पत्नी सलमा और चार बच्चों के साथ इस घर में रखने लगे।

लेकिन हेलन का पति सलीम के घर पर रहना इतना आसान नहीं था। शुरुआत में काफी दिक्कत हुई और एक्ट्रेस भी काफी मायूस रहने लगी। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि "सलीम पहले से शादीशुदा थे और इसी के चलते मैं शुरुआत में काफी डिस्टर्ब रही। मुझे बहुत पछतावा और गिल्ट महसूस हुआ करता था। वह इंडस्ट्री के बाकी मर्दों से बहुत अलग थे और उन्होंने मेरा फायदा उठा बिना मेरी बहुत सहायता की थी।"

हालांकि शुरुआत में काफी मतभेद हुए और बाद में सलीम की पहली पत्नी और बच्चों ने हेलेन को अपना लिया। अब हेलेन अपने पति की पहली पत्नी और बच्चों के साथ में बहुत अच्छे से रहती हैं। उन्हें परिवार के हर एक फंक्शन में भी देखा जाता है। सलीम ने एक बार कहा था कि "बच्चे समझ गए कि हेलन भी उनकी मां सलमा की तरह है। अब मदर्स डे पर सलमान अगर सलमा के लिए कुछ लेकर आते हैं तो हेलन के लिए भी लेकर आते हैं।"

More from Filmibeat

Read more about: helen salim khan salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X