ऑनस्क्रीन किसिंग सीन देने की बात सुनते ही रो पड़ी थी ये एक्ट्रेस, कई बार प्रोजेक्ट्स से धो चुकी हैं हाथ

Shruti Sharma

Shruti Sharma: बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री में ऐसी कई सारी हसीनाएं हैं जो कि इंटीमेट सीन देने से कतराती है। यहां तक की ऑन स्क्रीन रोमांस से लेकर किस के लिए भी वह साफ इनकार कर देती हैं।

इसी के चलते कई बार उन्हें काम से हाथ धोना पड़ता है। आज हम आपको टीवी की एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिनको पॉपुलर वेब सीरीज 'हीरामंडी' में देखा गया था।

दरअसल हम बात कर रहे हैं टीवी एक्ट्रेस श्रुति शर्मा की। जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 2018 में टीवी पर उन्होंने एक मशहूर किरदार निभाया। दरअसल उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो 'गठबंधन' से की। सीरियल में वह आईपीएस के किरदार में नजर आई थी। उन्हें शो इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स के बाद ये सीरियल मिला था।

बता दे कि श्रुति शर्मा इस रियलिटी शो में तीसरे स्थान पर आई थी। उन्होंने साल 2019 में तेलुगु फिल्म 'एजेंट साई श्रीनिवास अथरेया' में देखा गया। हालांकि उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'पगलेट' से किया था। हालांकि एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि इन सालों में उनको कई सारे रोल से हाथ धोना पड़ गया था।

दरअसल टाइम्स ऑफ़ इंडिया के साथ एक इंटरव्यू के दौरान श्रुति ने बताया था कि उनको स्क्रीन पर इंटीमेट सीन या फिर किस करने से परहेज है। एक्ट्रेस ने बताया था कि "मैं कभी भी स्क्रीन पर ऐसे सीन नहीं करूंगी। मैं ऐसा कर ही नहीं पाऊंगी। इसके चलते मैंने कई प्रोजेक्ट छोड़ दिए थे क्योंकि मुझे ऐसा लगा कि शो में इंटीमेट की कोई जरूरत नहीं।"

श्रुति शर्मा ने आगे बात करते हुए बताया कि उनको इन सब का कोई भी पछतावा नहीं है। लेकिन उन्होंने संजय लीला भंसाली की सीरीज 'हीरामंडी' में अपना जलवा दिखा दिया। शमा नाम की नौकरानी का उन्होंने किरदार निभाया था। एक्ट्रेस की एक्टिंग की भी काफी तारीफ हुई थी। साथ ही वह अपनी खूबसूरती से लोगों के दिलों में उतर गई थी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हीरामंडी वेब सीरीज में श्रुति शर्मा के किरदार को पहली बार ऑन स्क्रीन किसिंग सीन देना था। टाइम्स ऑफ़ इंडिया के साथ बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने बताया था कि "इस सीरीज की पूरी स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद में मैं रो रही थी क्योंकि इसमें मेरे किसिंग सीन थे। लेकिन जब संजय सर को यह पता चला कि मैं इसमें कंफर्टेबल नहीं हूं तो उन्होंने यह सीन हटा दिए।"

More from Filmibeat

Read more about: shruti sharma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X