दूसरे धर्म के एक्टर संग रचाई शादी, परिवार से मिला ऐसा रिएक्शन, बोलीं- अब मुझे अपने फैसले पर...

ऋचा चड्ढा बॉलीवुड की एक पॉप्युलर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने मुस्लिम एक्टर अली फजल के साथ में शादी रचाई। हालांकि दोनों की जोड़ी को काफी प्यार मिला। अब जल्दी ही दोनों के घर पर बच्चों की किलकारियां गूंजने वाली है। दोनों ने 2020 में कोर्ट मैरिज की और 2022 में एक ग्रैंड वेडिंग की।
ऋचा चड्ढा और अली फजल ने इंटरफेथ मैरिज की है और दोनों ही अलग-अलग धर्म से आते हैं। लेकिन अब ऋचा चड्ढा ने दूसरे धर्म के एक्टर अली फजल के साथ में शादी करने को लेकर बात करती है। उन्होंने हाल ही में Galatta India के साथ में इंटरव्यू के दौरान इस पर बात की और अपनी शादी को लेकर भी जिक्र किया।
ऋचा चड्ढा ने कहा कि "अगर आप अपनी चॉइस और फसलों के साथ में अटल रहते हैं तो आपका परिवार भी आपको सपोर्ट करता है। इसके बाद कुछ भी मायने नहीं रखता। मैं मानती हूं कि एक इंसान सबसे पहले इंसान होता है और अगर आप किसी से प्यार करते हो तो इसका मतलब है कि आपके अंदर कोई भी फिल्टर नहीं है।"
ऋचा चड्ढा ने यह भी कहा कि वह ऐसा नहीं चाहती थी कि अली फजल के साथ में उनके रिश्ते के बारे में परिवार के लोगों को किसी बाहरी व्यक्ति से पता चले। उन्होंने कहा कि "हमारा भी परिवार है। जब मैं अपने परिवार के साथ इस रिश्ते को लेकर बात करने के लिए तैयार हो गई थी तो मुझे ऐसा लगा कि इस पर मुझे खुद ही बात करनी चाहिए।"
अगर हम ऋचा चड्ढा के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि हाल ही में उन्हें संजय लीला भंसाली की पापुलर वेब सीरीज 'हीरामंडी' में लज्जो के किरदार में देखा गया। बता दे कि इस किरदार में उन्हें काफी ज्यादा पसंद किया गया और अब जल्दी ही वह मां बनने वाली है, जिसके चलते वह काफी सुर्खियों में भी बनी हुई है।


Click it and Unblock the Notifications











