12 अफेयर, टूटी शादी...53 साल की हीरामंडी की ये हसीना आज भी तरसती है प्यार को, करना चाहती हैं दूसरी शादी ?

संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी द डायमंड बाजार लोगों को बेहद पसंद आई। सीरीज में हर एक की अपनी कहानी थी और अपना ही संघर्ष था। किसी को भी मोहब्बत नसीब नहीं हुई थी। वहीं बता दें कि हीरामंडी की इस हसीना को ना ही रील लाइफ में प्यार मिला और ना ही रियल लाइफ में। जी हां, हम बात कर रहे हैं हीरामंडी की लीड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला की। उन्होंने तो अपने किरदार से सीरीज में जान डाल दी थी। अपने बेहतरीन काम की वजह से ए्क्ट्रेस ने जमकर तारीफें बटोरीं, लेकिन मनीषा कोइराला अपने काम से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में ज्यादा रही हैं। उनकी शादी और अफेयर आज भी चर्चाओं में रहते हैं।
बता दें कि नेपाल में जन्मी मनीषा कोइराला एक नामी और शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वैसे तो उनका परिवार राजनीति में आगे है, लेकिन मनीषा ने फिल्मों को अपनी दुनिया बनाया। 1991 में उन्होंने 'सौदागर' फिल्म से डेब्यू किया। फिल्म तो हिट रही ही साथ ही में मनीषा का फिल्मी सफर भी सफल रहा। एक के बाद एक उन्होंने हिट फिल्में दीं। जिसके बाद से मनीषा डिमांडिग एक्ट्रेस कि लिस्ट में शामिल हो गईं। उनकी हिट फिल्मों ने उनकी लाइफ बदल दी। हर एक की जुबान पर मनीषा कोइराला थीं, लेकिन काम की वजह से नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ की वजह से।
बता दें कि मनीषा कोइराला अपने अफेयर्स की वजह से भी सुर्खियों में रही हैं। पहले वह सौदागर फिल्म के एक्टर विवेक के साथ रिश्ते में आईं, लेकिन दिनो का रिश्ता लंबा नहीं चला और दोनों ने ब्रेकअप कर लिया, लेकिन उसके बाद मनीषा का नाम नाना पाटेकर के साथ जुड़ा। दोनों के रिश्ते ने जमकर सुर्खियां बटोरीं, लेकिन फिर भी दोनों लंबे समय तक साथ ना रहे सके। इसके बाद मनीषा की लाइफ में डीजे हुसैन आए। दोनों डेट पर जाने लगे। बात आगे बढ़ी, लेकिन फिर दोनों का रिश्ता टूट गया। दरअसल डीजे हुसैन ने मनीषा को शादी के लिए प्रपोज किया था, लेकिन मनीषा ने उन्हें मना कर दिया था।
इसके बाद मनीषा सेसिल एंथनी के साथ रिश्ते में आईं, लेकिन दोनों का रिश्ता चंद दिनों का मेहमान था और ब्रेकअप हो गया। इसके बाद मनीषा प्रशांत के साथ रिलेशनशिप में आईं, लेकिन इस रिश्ते ने भी दम तोड़ दिया। इसके बाद मनीषा को विदेशी से प्यार हुआ उनका नाम ऑस्ट्रेलिया के राजदूत रहे क्रिस्पिन कॉनरॉय के साथ जुड़ा, लेकिन इस रिश्ते का भी वही हुआ जो बाकी के साथ हुआ था। दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। इसके बाद ऐसा माना जाता है कि मनीषा अजीज प्रेमजी के बेटे तारिक प्रेमजी के साथ रिश्ते में आईं, हालांकि इस बारे में कोई ठोस सबूत सामने नहीं आए हैं।
इसके बाद मनीषा का नाम राजीव मूलचंदानी, संदीप चौटा, क्रिस्टोफर के साथ भी जुड़ा, लेकिन सभी के साथ ब्रेकअप हो गया। एक्ट्रेस ने 2010 में नेपाल के सम्राट दहाल से शादी की, लेकिन उनकी यह शादी भी नहीं टिक पाई और 2 साल के अंदर ही तलाक हो गया। फिलहाल तो अब एक्ट्रेस 53 साल की हो गई हैं और सिंगल लाइफ बिता रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications