Transformation: हीरमंडी की बिब्बोजान की पुरानी तस्वीर देख भड़के लोग, बोले- ये प्लास्टिक खाती है...

Aditi Rao Hydari Transformation: अदिति राव हैदरी बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री बन चुकी है और आपको बता दें कि उन्होंने इंडस्ट्री में कई सारी बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया। साल 2006 में मलयालम फिल्म प्रजापति से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद मर्डर 3 से लेकर पद्मावत और बॉस जैसी फिल्मों में भी काम किया।
अदिति राव हैदरी इन दिनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव नजर आ रही है और उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी बन चुकी है। हाल ही में उन्हें संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में देखा गया। जिसमे उन्होंने बिब्बोजान का किरदार निभाया। लेकिन अब अदिति की पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है जिनमें वह काफी अलग नजर आ रही है।
अदिति राव हैदरी की पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि वह नीले रंग की प्रिंटेड शर्ट पहने हुए नजर आ रही है। दूसरी तस्वीर में वह पीले रंग का कुर्ता पहने हुए बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही है। वैसे तो दोनों ही तस्वीरों में वह काफी प्यारी लग रही है। लेकिन पुरानी तस्वीर में उन्हें पहचानना काफी मुश्किल है।
इसी के चलते अब लोगों ने अदिति राव हैदरी को काफी ज्यादा ट्रोल कर दिया है।अदिति राव हैदरी की पुरानी तस्वीर को देख कुछ लोग तो कह रहे हैं कि उन्होंने सर्जरी करवाई है। एक यूजर इस पर कमेंट करता है कि यह अब तक का सबसेअच्छा सर्जिकल अनुभव था जो मैंने देखा। हालांकि कुछ लोगों ने तो कमेंट करते हुए लिखा कि अदिति प्लास्टिक खाती है।


Click it and Unblock the Notifications


