'कमजोर पड़ गई हूं टूट गई हूं...' बाली उम्र में कास्टिंग काउच का शिकार हुई थीं हीरामंडी की ये एक्ट्रेस

फैन्स पर हीरामंडी का क्रेज छाया हुआ है। हर कोई अदिति राव हैदरी की वॉक की तारीफ करता थक नहीं रहा है सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की वॉक छा गई है। हर दूसरी रील में अदिति की वॉक दिखाई दे रही है। इन दिनों अदिति पॉपुलेरिटी की लिस्ट में आगे चल रही हैं। बता दें कि एक्ट्रेस ने साल 2006 में मलयालम फिल्म प्रजापति से फिल्म सफर शुरू किया था। इसके बाद वह साल 2009 में 'दिल्ली 6' में नजर आई थीं। इसके बाद वह 'रॉकस्टार', 'मर्डर 3', 'पद्मावती' जैसी कई फिल्में कर चुकी हैं। अदिति अपनी एक्टिंग स्किल से हर एक को दीवाना बना देती हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी बीता जब उन्हें इसी एक्टिंग की वजह से कास्टिंग काउच का दर्द झेलना पड़ा था।
कास्टिंग काउच का होना पड़ा था शिकार
अदिति बताती हैं कि स्ट्रगल टाइम में उन्हें कास्टिंग काउच का दर्द झेलना पड़ा था। वह बताती हैं कि जब वह मुंबई आई थीं तब उन्हें 4 महीने के अंदर ही काम मिल गया था, लेकिन इसके बाद उन्हें कास्टिंग काउच का शिकार होना पड़ा था। आदिति बताती हैं कि कास्टिंग काउच की वजह से कई फिल्मों को मना करना पड़ा था। मुझे कई महीनों तक काम नहीं मिला था।
टूट गई थीं अदिति
एक्ट्रेस कहती हैं कि लगातार ऐसा होने की वजह से वह बुरी तरह से टूट गई थीं वह कमजोर पड़ गई थीं, लेकिन अब वह मजबूत होकर उभरी हूं। अदिति बताती हैं कि इस वजह से वह कई दिनों तक रोती रही थीं, वह हैरानी में थीं कि ऐसा उनके साथ कैसे हो सकता है। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि साल 2013 उनके लिए काफी मुश्किलों भरा रहा था। इसी साल उनके पिता का निधन हुआ था, लेकिन साल 2014 से चीजें नॉर्मल हुईं। अदिति कहती हैं कि मैं कास्टिंग काउच से ज्यादा तो इस बात से हैरान थी कि कोई कैसे लड़कियों के साथ ऐसे पेश आ सकता है।
प्यार शादी फिर तलाक
बता दें कि अदिति जब 17 साल की थीं तब से सत्यदीप मिश्रा को पसंद करती थीं। साल 2009 में जब से सिर्फ 21 साल की थीं तब उन्होंने सत्यदीप से शादी कर ली थी, लेकिन दोनों की शादी टीकी नहीं। और साल 2013 में दोनों का तालक हो गया। फिलहाल तो अब अदिति का नाम सिद्धार्थ के साथ जुड़ रहा है। हाल ही में अदिति की सगाई हुई है जल्द ही वह शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications