'वो मेरे कपड़े उतरवाता..' 5 साल की उम्र में कंगना रनौत के साथ हुई थी घिनौनी हरकत, दर्दनाक किस्सा...

कंगना रनौत इस वक्त लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर काफी चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि वो दमदार परफॉर्म करने वाली हैं। लेकिन इस बीच उनको लेकर कुछ ऐसा सामने आया है जो कि फैंस को हैरान करने के लिए काफी है।
गौरतलब है कि कंगना रनौत बचपन में सेक्सुअल हैरेसमेंट का शिकार हुईं थीं। इसका खुलासा उन्होने खुद किया था। 5 साल की उम्र में किस तरह से एक लड़का जो उनसे उम्र में बड़ा था वो किस तरह की हरकतें करता था इसका खुलासा कंगना ने किया था।
ये कहानी कहानी कंगना रनौत लॉकअप रियालिटी शो के दौरान सुनाई थी। इस दौरान दौरान मुनव्वर ने अपनी कहानी सुनाई जिसके बाद कंगना रनौत के जख्म हरे हो गए थे।
क्या बोलीं कंगना रनौत
कंगना रनौत ने बताया, "यह मेरे साथ भी हुआ था, जब मैं बहुत छोटी थी तो हमारे शहर का एक युवा लड़का मुझे गलत तरीके से छूता था। मैं समझ नहीं पा रही थी कि क्या हो रहा है। वह मुझसे तीन-चार साल बड़ा था। मुझे लगता है कि वह अपनी कामुकता तलाश रहा था और वह हमें अपने कपड़े उतारने के लिए कहता था और वह हमारी जांच करता था।'' कंगना ने आगे कहा, "हम सभी लगभग पांच-छह साल के छोटे थे, वह हमें अपने पास बुलाता था और हमारे कपड़े उतार देता था। उस समय हमें समझ नहीं आता था कि हमारे साथ क्या हो रहा है। इसके पीछे एक बहुत बड़ा कलंक है, खासकर पुरुषों के लिए।" कंगना रनौत का ये बयान फिर से चर्चा में है और लोग इसपर बात कर रहे हैं।
बेबाक हैं कंगना रनौत
कंगना रनौत को लेकर मशहूर हैं कि वो काफी बेबाक हैं और बेबाकी से अपनी बातें सबके सामने रखती हैँ। वो सोशल मीडिया पर भी बेहद एक्टिव रहती हैँ। ऐसा कहा जाता है कि वो उन एक्ट्रेस में से हैं जो कि अपने करियर को लेकर किसी तरह का कोई रिस्क नहीं लेती हैं। फिलहाल वो चुनाव में बिजी हैं।


Click it and Unblock the Notifications