क्रिकेटर से शादी रचाते ही फिल्मी दुनिया से बनाई दूरी, आज इस हाल में जी रही हैं ये एक्ट्रेस

Hazel Keech, yuvraj singh

मशहूर अभिनेत्री और मॉडल हेजल कीच ने युवराज सिंह के साथ में शादी रचाई और इसके बाद में फिल्म इंडस्ट्री से पूरी तरीके से ताल्लुकात खत्म कर दिए। बता दे कि अब वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ में अपनी जिंदगी बिता रही है। जिसकी झलकियां वह अक्सर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर करती हुई भी नजर आ जाती है।

अगर हम हेजल कीच के बारे में बात करें तो उनका जन्म 28 फरवरी 1987 में यूके में हुआ था। हेजल कीच के पिता ब्रिटिश है और मां हिन्दू हैं। 18 साल की उम्र में ही एक्ट्रेस मुंबई छुट्टी मनाने के लिए आई थी और यहां से फिर कभी वापस नहीं पहुंची। उन्होंने पहले मॉडलिंग शुरू की। कई म्यूजिक वीडियो में भी देखी गई और 'कहीं पर निगाहें' गाना उनका सुपरहिट साबित हुआ था।

हेजल कीच को कई विज्ञापनों में भी देखा जा चुका है और वह तमिल फिल्म में भी नजर आ चुकी है। लेकिन फिर एक्ट्रेस ने साल 2011 में सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड से बॉलीवुड डेब्यू किया। सलमान और करीना ने इस फिल्म में लीड किरदार निभाया था। हेजल कीच ने करीना की बेस्ट फ्रेंड का किरदार निभाया था। एक्ट्रेस को बिग बॉस 7 में भी देखा जा चुका है और इसके अलावा झलक दिखला जा जैसे रियलिटी शो में भी वह नजर आई।

इसके बाद में हेजल कीच ने साल 2016 में भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ में शादी रचाई और फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। युवराज और हेजल का एक बेटा और एक बेटी है जिनका नाम ओरियन और औरा है। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री को काफी एक्टिव देखा जाता है और वह अपने परिवार के साथ में तस्वीरों को साझा करती रहती हैं। दोनों की शादी पंजाबी रीति रिवाज के साथ में हुई और एक्ट्रेस ने अपना नाम भी बदल दिया। गुरुद्वारे में संत बलविंदर सिंह ने उनकी शादी करवाई थी और हेजल को गुरु बसंत कौर का नाम मिल गया था।

More from Filmibeat

Read more about: hazel keech yuvraj singh features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X