Hollywood Films : आपने देखी है भारत में शूट हुई हॉलीवुड के ये फिल्में !

हमने अक्सर भारतीय फिल्मों की शूटिंग विदेशी लोकेशंस पर होने की बात सुनी है। लेकिन क्या आपको पता है हॉलीवुड में ऐसे कई फिल्ममेकर्स हैं जिन्होंने अपनी फिल्म की शूटिंग लोकेशन के लिए भारत को चुना है। इस लिस्ट में डैनी बॉयल की 'स्लमडॉग मिलियनेयर' से लेकर पत्रकार डैनियल पर्ल की मौत के आधार पर बनी फिल्म 'अ माइटी हार्ट' तक शामिल हैं। इन सभी फिल्मों की शूटिंग भारत के अलग-अलग शहरों में हुई है। हम आपको आज उन हॉलीवुड फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी शूटिंग भारत के किसी ना किसी इलाके में हुई है।

लायन :
साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'लाइन' के कुछ हिस्से की शूटिंग भारत में कोलकाता में हुई है। इस फिल्म की बाकी शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में हुई थी। इस फिल्म में 'स्लमडॉग मिलेनियर' फेम एक्टर देव पटेल और इंटरनेशनल एक्टर निकोल किडमैन, रूनी मारा ने भी काम किया था। इस फिल्म में भारतीय एक्टर दीप्ति नवल, प्रियंका बोस, नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आए थे। फिल्म की कहानी 5 साल के बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती है जो कोलकाता की गलियों में गुम हो जाता है। फिर उसे एक ऑस्ट्रेलियाई दंपति गोद ले लेता है। फिर 25 साल बाद वह अपने परिवार की तलाश में निकलता है।

अ माइटी हार्ट :
फिल्म 'अ माइटी हार्ट' की शूटिंग भारत में पुणे में हुई थी। इस फिल्म की शूटिंग पहले पाकिस्तान के कराची शहर में होने वाली थी लेकिन कुछ कारणों से वहां ना करके इसकी शूटिंग को भारत में पुणे में किया गया। इस फिल्म का निर्देशन माइकल विंटरबॉटम ने किया था।

स्लमडॉग मिलियनेयर :
ऑस्कर विजेता फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' ने विदेशों के साथ-साथ भारत में भी खूब सुर्खियां बटोरी थी। डैनी बॉयल निर्देशित इस फिल्म की ना सिर्फ शूटिंग भारत में हुई थी बल्कि फिल्म में कई भारतीय एक्टर्स ने भी काम किया था। इस फिल्म में भारत की गरीबी को बेहद करीब से दिखाया गया था। फिल्म की कहानी मुंबई के चॉल धारावी के इर्द-गिर्द बुनी गयी थी। इस फिल्म की शूटिंग जुहू की झोपड़-पट्टी में हुई थी। फिल्म में बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर, इरफान खान के साथ हॉलीवुड एक्टर फ्रीडा पिंटो और देव पटेल ने भी काम किया था।

एक्सट्रैक्शन :
मार्वल स्टूडियो की सुपरहिट फिल्म 'एक्सट्रैक्शन' के काफी हिस्से की शूटिंग भारत में हुई थी। इस फिल्म में थॉर के लीड एक्टर क्रिस हेम्सवर्थ थे। भारत में शूटिंग होने के कारण यह हॉलीवुड मूवी काफी चर्चा में भी रही। भारतीय बैकग्राउंड पर आधारित फिल्म होने के चलते इस फिल्म में कई भारतीय एक्टर्स ने भी काम किया था। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा ने कमांडो की भूमिका निभायी थी। इसके साथ-साथ इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, प्रियांशी पेनयुली, पियुष खाती, रुद्राक्ष जायसवाल ने भी काम किया था।

आउटसोर्स्ड :
जॉन जेफकॉट निर्देशित फिल्म 'आउटसोर्स्ड' के ज्यादातर हिस्सों की शूटिंग मुंबई में हुई थी। रॉम-कॉम इस फिल्म को विदेश के साथ-साथ देसी दर्शकों का खूब सारा प्यार मिला था। दर्शकों को इस फिल्म की कहानी काफी पसंद आई थी।

जीरो डार्क थर्टी :
फिल्म 'जीरो डार्क थर्टी' के काफी हिस्सों की शूटिंग भारत में पंजाब के चंडीगढ़ में हुई थी। यह फिल्म पाकिस्तान के एबटाबाद में हुए ओसामा बिन लादेन के एनकाउंटर पर आधारित है। फिल्म के कुछ सीन्स की शूटिंग चंडीगढ़ के पंजाब इंजीनियारिंग कॉलेज और डीएवी कॉलेज में हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications











