हिंदी में डब अंग्रेजी में बनी कमाल की वेब सीरीज देखी आपने? वेब सीरीज का बन जाएंगे दीवाना

आज के समय में वेब सीरीज का दीवाना कौन नहीं होता है। किसी को देसी वेब सीरीज पसंद है तो कोई हॉलीवुड का दीवाना है। कई लोग हॉलीवुड या फिर अंग्रेजी वेब सीरीज को देखने से सिर्फ इसलिए चुक जाते हैं क्योंकि ये अंग्रेजी भाषा में होती है। लेकिन आपको फिक्र करने की जरूरत नहीं है। हम आपको कुछ ऐसी बेहतरीन वेब सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जो अंग्रेजी भाषा में बनी है लेकिन हिंदी में डब हैं। इस लिस्ट में 'गेम ऑफ थ्रोन्स' से लेकर 'लुसिफर' तक शामिल है। तो आज ही ओटीटी प्लेटफार्म को सब्सक्राइब किजीए और लुत्फ उठाइये हिंदी में डब हॉलीवुड की इन वेब सीरीज का।
गेम ऑफ थ्रोन्स : यह एक बेहद लोकप्रिय वेब सीरीज है। ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर इसका हिंदी में डब वर्जन भी उपलब्ध है। इस वेब सीरीज की दीवानी पूरी दुनिया बन चुकी है। इस वेब सीरीज की कहानी 7 राज्यों, एक सिंघासन और उस सिंहासन को बचाने की लड़ाई पर टिकी हुई है।

गेम ऑफ थ्रोन्स :
यह एक बेहद लोकप्रिय वेब सीरीज है। ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर इसका हिंदी में डब वर्जन भी उपलब्ध है। इस वेब सीरीज की दीवानी पूरी दुनिया बन चुकी है। इस वेब सीरीज की कहानी 7 राज्यों, एक सिंघासन और उस सिंहासन को बचाने की लड़ाई पर टिकी हुई है।

द क्राउन :
यह वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। यह वेब सीरीज ब्रिटिश महारानी स्व. एलीजाबेथ 2 के जीवन की कहानी को बताता है। 1940 से लेकर मॉडर्न समय तक के उनके साम्राज्य की कहानी 'द क्राउन' सुनाता है।

द फ्लैश :
अमेजॉन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध सुपर हीरो 'द फ्लैश' एक टीवी सीरीज है। यह टीवी सीरीज भी हिंदी में डब किया हुआ है। साल 2014 में बनी इस टीवी सीरीज में एक सुपरहीरो है, जिसके पास तेज गति से आगे बढ़ने की शक्ति है।

लुसिफर :
'गेम ऑफ थ्रोन्स' की तरह ही वेब सीरीज 'लुसिफर' भी काफी लोकप्रिय है और इसके कई सीजन भी आ चुके हैं। लुसिफर के कुल 6 सीजन आ चुके हैं और यह नेटफ्लिक्स पर हिंदी में डब वर्जन में भी उपलब्ध है।

मनी हाइस्ट :
स्पेनिश वेब सीरीज 'मनी हाइस्ट' नेटफ्लिक्स पर हिंदी डब वर्जन में उपलब्ध है। इस वेब सीरीज की कहानी दुनिया के कुछ लुजर्स का एक टीम बनाने और चोरी की कहानी पर आधारित है।

नारकोस :
ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध वेब सीरीज 'नारकोस' का लुत्फ आप हिंदी में उठा सकते हैं। इस वेब सीरीज की कहानी एक बिलेनियर के जीवन पर आधारित है, जो दुनिया भर में ड्रग्स सम्गल करता है।

स्किव्ड गेम :
साउथ कोरियन यह वेब सीरीज बेहद लोकप्रिय हुआ था। नेटफ्लिक्स पर यह वेब सीरीज हिंदी वर्जन में भी उपलब्ध है। यह वेब सीरीज एक ऐसे गेम के बारे में है, जिसमें लोगों को इनाम जीतने का लालच देकर बुलाया तो गया है लेकिन गेम छोड़कर बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं है। इस गेम में हारने का मतलब मौत है।


Click it and Unblock the Notifications