Birthday Special : कॉमेडी किंग प्रियदर्शन की ये एवरग्रीन फिल्में कितनी बार देखी है आपने!

जब भी बॉलीवुड की कॉमेडी फिल्मों की होती है तब सबसे पहले जिन फिल्मों के नाम हमें ध्यान आते हैं, उनमें 'हेराफेरी', 'चुप चुपके', 'हंगामा', 'भागमभाग' शामिल होती हैं। ये सभी फिल्में डायरेक्टर प्रियदर्शन की फिल्में हैं। प्रियदर्शन को बॉलीवुड का कॉमेडी किंग भी कहा जाता है। इन फिल्मों की सबसे खास बात है कि प्रियदर्शन ने बता दिया कि अश्लीलता फैलाये बिना भी कॉमेडी बड़ी ही आसानी से किया जा सकता है। कॉमेडी किंग प्रियदर्शन 30 जनवरी को अपना बर्थ मना रहे हैं। ये एवरग्रीन फिल्में ऐसी हैं, जिसे दर्शक एक नहीं बल्कि बार-बार देखना पसंद करते हैं। आज हम प्रियदर्शन की कुछ ऐसी ही एवरग्रीन कॉमेडी फिल्मों के बारे में बात कर रहे हैं। हमें बताना बिल्कुल ना भूलें कि इन फिल्मों को आपने कितनी बार देखा है!
आइए Birthday Special में प्रियदर्शन की कुछ कॉमेडी फिल्मों के बारे में आपको बताएं जिन्हें बार-बार देखकर भी दिल नहीं भरता है :

हेरा फेरी :
अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल स्टारर फिल्म 'हेरा फेरी' बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक है। इस फिल्म ने बॉलीवुड और बॉलीवुड लवर्स को कई ऐसे किरदार जैसे बाबु भैया, राजू और शाम, दिये जिन्हें अगले कई सालों तक नहीं भुलाया जा सकता है। साल 2000 में रिलीज हुई इस फिल्म ने आइफा और फिल्मफेयर समेत कई और अवॉर्ड्स जीते थे। इस फिल्म का दूसरा सीक्वल भी पहली फिल्म की तरह ही लोकप्रिय हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका तीसरा सीक्वल भी पाइपलाइन में है।

हंगामा :
प्रियदर्शन की इस फिल्म ने अपने नाम को पूरी तरह से सार्थक किया। पूरी फिल्म में कन्फ्यूजन...कन्फ्यूजन और सिर्फ कन्फ्यूजन था लेकिन इसमें उलझकर फिल्म देखते समय दर्शक को कभी भी बोरियत महसूस नहीं हुई। 'हंगामा' देखते समय दर्शक शुरू से लेकर अंत तक सिर्फ हंस-हंसकर लोटपोट होते रहते हैं। फिल्म में अक्षय खन्ना, आफताब शिवदासानी, परेश रावल, रिमी सेन, शक्ति कपूर, राजपाल यादव जैसे एक्टर्स ने काम किया था। यह फिल्म 2003 में रिलीज हुई थी।

चुप चुपके :
शाहिद कपूर, करीना कपूर, नेहा धूपिया, परेश रावल, राजपाल यादव जैसे एक्टर्स से सजी फिल्म 'चुप चुपके' 2006 में रिलीज हुई थी। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। उधार की जिंदगी से परेशान जीतू (शाहिद कपूर) आत्महत्या करने की कोशिश तो करता है लेकिन उसमें वह सफल नहीं हो पाता है। इसके बाद वह करीना कपूर (जो बोल और सुन नहीं सकती) के घर में गूंगा और बहरा बनकर रहने लगता है। इसके बाद क्या हंगामा खड़ा होता है यहीं फिल्म में बड़े मजेदार अंदाज में दिखाया गया है।

भागमभाग :
एक ड्रामा मंडली, जो विदेश के अलग-अलग शहरों में घूमकर ड्रामा करती है, गलती से एक मर्डर केस में फंस जाती है। और इस मंडली में जिसके सिर पर मर्डर करने का आरोप लगता है वह मंडली की लीडिंग एक्ट्रेस है। फिल्म में अक्षय कुमार, गोविंदा, परेश रावल, लारा दत्ता, जैकी श्रॉफ और अरबाज खान लीड किरदारों में नजर आए थे। पूरी फिल्म में सभी किरदार बड़े मजेदार तरीके से सिर्फ भागमभाग ही करते नजर आते हैं। यह फिल्म 2006 में रिलीज हुई थी।

दे दना दन :
फिल्म 'दे दना दन' में दो ऐसे लोगों की कहानी दिखायी गयी है जो एक कुत्ते को किडनैप करके जल्द से जल्द रूपये कमाना चाहता है। यह फिल्म 2009 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अक्षय कुमार और लारा दत्ता का रोमांटिक एंगल भी दिखाया गया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, सुनील शेट्टी और परेश रावल ने प्रमुख किरदार निभाए थे।

मालामाल वीकली :
2006 में रिलीज हुई फिल्म 'मालामाल विकली' में लॉटरी के एक टिकट को लेकर पूरा हंगामा मचा था। लॉटरी जीतने का अनाउंसमेंट होने के बाद पता चलता है कि लॉटरी जीतने वाले इंसान की मौत हो चुकी है। यह एक एपिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी। इस फिल्म में राजपाल यादव, रितेश देशमुख, परेश रावल, ओम पुरी, असरानी और शक्ति कपूर जैसे दिग्गज एक्टर नजर आए थे।


Click it and Unblock the Notifications











