..................... Haryanvi Song Sapna Choudhary Swimming Pool Hot Dance Video Gone Viral - Hindi Filmibeat

Haryanvi Song: स्विमिंग पूल के साइड में ही सपना चौधरी करने लगीं डांस, मौजूद लोग भी हुए दीवाने

Sapna Choudhary

Haryanvi Song: सपना चौधरी आज के वक्त में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि उनका जादू हर दिल पर छाया हुआ है। जब भी वह स्टेज पर डांस करने के लिए उतरती है तो लाखों लोगों की भीड़ उन्हें देखने के लिए उतावली हो जाती है। बहुत ही दूर-दूर से लोग उनका डांस देखने के लिए आते हैं।

सपना चौधरी आज के वक्त में सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी पापुलैरिटी भी काफी तगड़ी बन चुकी है। मिलियंस में लोगों ने फॉलो करते हैं और साथ ही साथ आपको बता दें कि उन्हें सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 11 में भी देखा जा चुका है। जहां से उनकी लोकप्रियता में काफी इजाफा देखने को मिला।

इसी के अलावा आपको जानकर हैरानी होगी कि सपना चौधरी ने साल 2023 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया था जहां पर पूरे भारत को रिप्रेजेंट कर हर किसी को गौरवान्वित किया। वह हरियाणवी इंडस्ट्री की डांसिंग क्वीन और सिंगर मानी जाती है और साथ ही साथ उन्होंने ही स्टेज डांस शो का चलन यहां पर शुरू किया था।

वैसे तो अभी के समय में सपना चौधरी को बेहद ही काम स्टेज डांस परफॉर्म करते हुए देखा जाता है। लेकिन आपको बता दें कि उनके पुराने डांस वीडियो यूट्यूब पर जमकर बवाल मचाते हुए मिल जाते हैं और साथ ही साथ लोग भी इन वीडियो को खूब पसंद करते हैं। अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है।

सपना चौधरी के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह हरे रंग का सलवार सूट पहने हुए ऊपर की तरफ डांस कर रही है और नीचे की तरफ देखा जा सकता है कि वहां पर स्विमिंग पूल नजर आ रहा है। जहां पर लोग नहाते हुए भी खूब सपना चौधरी के इस डांस का लुत्फ़ उठाते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

सपना चौधरी के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह हरियाणवी गाने 'लूट लिया हरियाणा' पर जमकर डांस कर रही है। इस वीडियो को देसी गीत नाम के एक यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है और इस पर अभी तक 11 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। जिसका सिलसिला लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है।

Read more about: sapna choudhary
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X