Haryanvi Song: हज़ारों लोगों की भीड़ में सपना चौधरी का हॉट डांस, वीडियो देख हर किसी का मचला मन

Haryanvi Song: हरियाणवी इंडस्ट्री आज के समय में काफी पॉपुलर होती जा रही है। हरियाणवी इंडस्ट्री की क्वीन सपना चौधरी को माना जाता है और आपको बता दें कि उनका जलवा हर तरफ छाया रहता है। लोग तो उनके डांस को इतना ज्यादा पसंद करते हैं कि हर कोई उनका दीवाना बना रहता है। यूट्यूब पर भी आए दिन उनके नए से लेकर पुराने वीडियो वायरल हो जाते हैं।
सपना चौधरी आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि अक्सर वह अपने डांस के साथ-साथ अपनी कातिल अदाओं को लेकर भी चर्चा में रहती है। सोशल मीडिया पर भी उनके फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी बन चुकी है। उन्हें सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस में भी देखा जा चुका है।
हालांकि आपको बता दें कि अब सपना चौधरी पहले की तरह स्टेज डांस शो करती हुई बेहद कम नजर आती है। लेकिन इसके बावजूद भी उनके पुराने वीडियो यूट्यूब पर बवाल मचाते हुए देखे जाते हैं। अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि उनका एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें सपना चौधरी ने नीले और नारंगी रंग का सलवार सूट पहना हुआ है। इस वीडियो में उन्हें 'इंग्लिश मीडियम' गाने पर जमकर ठुमके लगाते हुए देखा जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हजारों लोगों की भीड़ के बीच वह जमकर ठुमके लगा रही है।
सपना चौधरी के इस वीडियो को टशन हरयाणवी नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है और आपको बता दें कि इस पर अभी तक तकरीबन 9500 व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वीडियो पर लगातार लोग भी कमेंट कर रहे हैं और उनके डांस की तारीफ कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications