Haryanvi Song: 'लक कसुता...' पर सपना चौधरी का दमदार डांस वीडियो देख मचल उठेगा मन, अपने देखा क्या?

Haryanvi Song: सपना चौधरी आज के वक्त में एक जाना माना नाम बन चुकी है और इतना ही नहीं आपको बता दें कि एक वक्त हुआ करता था जब उनका डांस शो देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ इकट्ठी हो जाया करती थी। आज के वक्त में भले ही वह एक सेलिब्रिटी बन चुकी हो, लेकिन उन्होंने अपना कैरियर स्टेज डांस शो से शुरू किया था।
सपना चौधरी को हरियाणवी इंडस्ट्री की क्वीन कहा जाता है और आपको बता दें कि आज के वक्त में वह किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। यहां तक कि उनकी सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी बन चुकी है। उन्हें सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस में भी देखा जा चुका है और यहां से उनकी पापुलैरिटी में भी काफी इजाफा देखने को मिला।
हालांकि अभी के वक्त में सपना चौधरी को स्टेज डांस शो करते हुए बेहद कम देखा जाता है और इसके बावजूद भी यूट्यूब पर उनके पुराने वीडियो जमकर तहलका मचाते हुए नजर आ जाते हैं। अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचाता हुआ नजर आ रहा है।
सपना चौधरी के हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें उन्होंने पीले रंग का सलवार सूट पहना हुआ है और हरियाणवी गाने 'लक कसुता' पर वह जमकर ठुमके लगाती हुई नजर आ रही है। उनके इस वीडियो को सपना एंटरटेनमेंट नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है और अभी तक इस पर 9000 से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications