Haryanvi Song: सपना चौधरी ने पुलिस वाले के सामने ही लगाए ज़ोरदार ठुमके, वीडियो ने काटा बवाल

Haryanvi Song: सपना चौधरी आज के समय में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि उनका जादू हर दिल पर छाया रहता है। लोग तो उनकी हर एक अदा के दीवाने हैं और आपको बता दें कि जब भी वह स्टेज पर डांस परफॉर्म करने के लिए उतरती है तो लाखों लोगों के दिल की धड़कन भी तेज हो जाती है।
सपना चौधरी को सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव देखा जाता है और साथ ही साथ उनकी फैन फॉलोइंग भी इतनी तगड़ी बन चुकी है कि मिलियंस में लोगों ने उन्हें फॉलो किया हुआ है। साथ ही साथ अक्सर वह अपने फैंस के साथ में खुद से जुड़ी हुई अपडेट्स को शेयर करती हुई भी नजर आ जाती हैं।
सपना चौधरी अब पहले की तरह कुछ खास स्टेज डांस परफॉर्म करती हुई नजर नहीं आती है लेकिन आपको बता दें कि उनके पुराने वीडियो यूट्यूब पर आज भी जमकर ट्रेंड करते हुए मिल जाते हैं। अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि सपना चौधरी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी जमकर भीड़ के बीच में ठुमके लगाती हुई नजर आ रही है। इस दौरान उन्हें हरियाणवी गाने 'थाडा भरतार मिल' पर जोरदार ठुमके लगाते देखा जा सकता है और आपको बता दें कि यहां पर पुलिस वाले तक उनका डांस देखने के लिए मौजूद खड़े नजर आ रहे हैं।
सपना चौधरी के इस वीडियो को नीतीश कुमार नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है और इस पर अभी तक 79000 से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगता है बढ़ता ही चला जा रहा है। यूजर्स द्वारा इस वीडियो पर जमकर कमेंट भी किया जा रहा है और वह सपना चौधरी की खूब तारीफ कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications