Haryanvi Song: 'मेरा के नापेगा भरतार...' सपना चौधरी की अदाओं पर लट्टू हुई पब्लिक, देखें धमाकेदार वीडियो

Haryanvi Song: हरियाणवी सिनेमा आज के वक्त में काफी ज्यादा चर्चा का विषय बना रहता है और आपको बता दें कि यहां की क्वीन सपना चौधरी को माना जाता है। सपना चौधरी का डांस करने का अंदाज ही लोगों के दिलों में उतर चुका है और आपको बता दें कि उनके नए से लेकर पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल रहते हैं।
सपना चौधरी आज के वक्त में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं रह गई है और आपको बता दें कि अक्सर वह अपने फैंस के बीच में चर्चा का विषय बनी हुई नजर आ जाती है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि वह एक सेलिब्रिटी बन चुकी है और उन्हें सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस में भी देखा जा चुका है।
बिग बॉस में नजर आने के बाद सपना चौधरी की पापुलैरिटी भी काफी ज्यादा बढ़ गई थी और आज के वक्त में सोशल मीडिया पर भी उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी बन चुकी है। लेकिन पॉपुलर हो जाने के बाद उन्होंने स्टेज शो पर डांस करना बहुत कम कर दिया और इसके बावजूद भी उनके यूट्यूब पर पुराने वीडियो वायरल रहते हैं।
अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और सपना चौधरी का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह नीले रंग का सलवार सूट पहने हुए नजर आ रही है। उन्हें 'मेरा के नापेगा भरतार' गाने पर जमकर ठुमके लगाते देखा जा सकता है और इसे सपना एंटरटेनमेंट नाम के यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अभी तक 2 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











