..................... Haryanvi dancer Gori nagori viral video on aakhya ka yo kajal song - Hindi Filmibeat

जब गोरी नागोरी ने घाघरा चोली पहन स्टेज पर मचाया धमाल, भीड़ के बीच खड़े होकर किया ये काम और फिर...

Haryanvi dancer, Gori Nagori

Gori Nagori Dance Video: सपना चौधरी को हरियाणवी इंडस्ट्री की क्वीन कहा जाता है और आपको बता दें कि वह एक बेहतरीन डांसर होने के साथ-साथ एक सिंगर भी है। सपना चौधरी आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और एक सेलिब्रिटी बन चुकी है। लेकिन अब आपको बता दें कि हरियाणवी इंडस्ट्री में उनके अलावा भी कई सारी डांसर्स आ चुकी हैं।

बता दें कि हरियाणवी इंडस्ट्री में गोरी नागोरी से लेकर रचना तिवारी और सुनीता बेबी जैसी डांसर का राज चलता है। इतना ही नहीं बता दें कि अक्सर हरियाणवी गाने पर कई सारी वीडियो यूट्यूब पर वायरल होती हुई भी नजर आती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें की गोरी नागोरी का एक वीडियो तेजी से वायरस होता हुआ नजर आ रहा है।

गोरी नागोरी आज के वक्त में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि उन्हें बिग बॉस में भी देखा जा चुका है। इसके बाद से लगातार उनकी पापुलैरिटी और भी ज्यादा बढ़ती चली जा रही है। उन्होंने सबसे ज्यादा सुर्खियां अपने डांस के चलते बटोरी हैं। वैसे तो गोरी नागोरी राजस्थान के रहने वाली है, लेकिन हरियाणवी इंडस्ट्री में काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं।

इस दौरान गोरी नागोरी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और आपको बता दें कि वह इस दौरान मंच पर जमकर ठुमके लगाती हुई नजर आ रही है। उनके डांस से मदहोश होने के बाद में बड़ी संख्या में लोग कूद-कूदकर डांस करते हुए नजर आए। गोरी नागोरी के लटके-झटके सोशल मीडिया पर हर किसी को सोचने पर मजबूर कर रहे हैं। वीडियो भी खूब तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, आपको बता दें की गोरी नागोरी लहंगा चोली पहने हुए वीडियो में हरियाणवी गाने 'आख्या का यो काजल' गाने पर जमकर कमर मटकाती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो को त्रिमूर्ति कैसेट्स नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है और इस पर अभी तक 8.1 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। जिसका सिलसिला लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है।

Read more about: haryanvi dancer gori nagori
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X