Haryanvi Dance Video: सपना चौधरी ने स्टेज पर मचाया गदर, हज़ारों लोगों के बीच लगाए ज़ोरदार ठुमके

Haryanvi Dance Video: सपना चौधरी आज के वक्त में काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुकी है और आपको बता दें कि एक सेलिब्रिटी बन चुकी है। उनका डांस देखने के लिए लोग दूर-दूर से आया करते हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि सपना चौधरी को हरियाणवी इंडस्ट्री की क्वीन कहा जाता है और आज के वक्त में वह किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है।
सपना चौधरी को सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव देखा जाता है और आपको बता दें कि वह अक्सर अपने डांस को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई नजर आती है। हालांकि पहले की तरह उन्हें स्टेज डांस शो में बेहद ही कम देखा जाता है। लेकिन इसके बावजूद उनके यूट्यूब पर पुराने वीडियो जमकर वायरल होते नजर आते हैं।
अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दे की सपना चौधरी का एक वीडियो जमकर ट्रेंड कर रहा है। इस वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी 'निक्कर निक्कर में' हरियाणवी गाने पर जमकर ठुमके लगाती हुई नजर आ रही है। यह वीडियो भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
सपना चौधरी के इस वीडियो को सपना एंटरटेनमेंट नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। जिस पर अभी तक 2.6 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस वीडियो पर 12000 से भी ज्यादा लाइक भी आ चुके हैं और लोग जमकर इस पर कमेंट भी करते नजर आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











