Haryanvi Dance Video: जब हज़ारों लोगों के बीच सपना चौधरी ने मटकाई कमर, लोगों के बीच बढ़ा क्रेज़

Haryanvi Dance Video: सपना चौधरी के डांस का हर कोई दीवाना है और आपको बता दें कि आज के वक्त में वह किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। इतना ही नहीं सपना चौधरी तो हरियाणवी इंडस्ट्री की क्वीन कहीं जाती है और आपको बता दें कि उन्होंने ही स्टेज डांस शो का चलन इंडस्ट्री में शुरू किया था। सपना चौधरी आज के वक्त में एक स्टार बन चुकी है।
यहां तक कि आपको बता दें कि सपना चौधरी को सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस में भी देखा जा चुका है। इसके बाद में उनकी पापुलैरिटी में काफी इजाफा देखने को भी मिला था। इतना ही नहीं आपको बता दें कि एक वक्त था जब सपना चौधरी स्टेज शो से लोगों के दिलों पर राज करती थी।
हालांकि आज के वक्त में सपना चौधरी को भले ही स्टेज डांस परफॉर्मेंस करते हुए बहुत कम देखा जाता है। लेकिन इसके बावजूद भी उनके पुराने से लेकर नई वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हुए नजर आ जाते हैं। जिनको दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है और ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिल रहा है।
दरअसल, आपको बता दें कि सपना चौधरी का एक बेहतरीन वीडियो वायरल हो रहा है और इसमें वह कूद-कूद कर स्टेज पर डांस कर रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी ने हरे कलर का सलवार सूट पहना हुआ है और वह हजारों लोगों के बीच में जमकर ठुमके लगाती हुई नजर आ रही है।
सपना चौधरी को इस वीडियो में 'फौजी फौजन 2' गाने पर जमकर डांस करते देखा जा रहा है। इसका वीडियो ट्रेंड पर है और इस पर अभी तक 3.9 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इस वीडियो को आमीन बरौडी ऑफिशियल नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। जो कि दर्शकों द्वारा भी काफी पसंद किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











