..................... Haryanvi Dance Video sapna Choudhary video watched almost 12 lakhs times gone viral - Hindi Filmibeat

Haryanvi Dance Video: 12 लाख से भी ज्यादा बार देखा गया सपना चौधरी का वीडियो, लोग हुए दीवाने

Sapna Choudhary

Haryanvi Dance Video: सपना चौधरी आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि उनके आए दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होते हुए नजर आ जाते हैं। जब भी वह स्टेज पर डांस करने के लिए उतरती है तो हजारों लोगों की भीड़ उनको देखने के लिए उतावली हो जाती है। उन्हें हरियाणवी इंडस्ट्री की क्वीन भी कहा जाता है।

सपना चौधरी लोगों के दिलों पर राज करती हैं और आपको बता दें कि वह अपने डांस के अलावा सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस में भी नजर आ चुकी है। जहां से उनकी पापुलैरिटी में भी काफी इजाफा देखने को मिला और आपको बता दें कि आज के वक्त में वह किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है।

हालांकि इन दिनों सपना चौधरी को स्टेज डांस शो करते हुए बहुत कम देखा जाता है और इसके बावजूद भी उनके पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं। अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दे कि सपना चौधरी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी ख्वाहिश नाम के गाने पर जमकर ठुमके लगाती हुई नजर आ रही है। वहां पर मौजूद लोग भी उनके डांस का लुत्फ उठा रहे हैं। भीड़ के बीच में सपना चौधरी जबरदस्त ठुमके लगाकर लोगों के दिल की धड़कन को तेज कर रही है।

सपना चौधरी के इस वीडियो को देसी गीत नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है और आपको बता दे कि इस पर अभी तक 12 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। जिसका सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वीडियो पर लोग कमेंट करते हुए सपना चौधरी की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

Read more about: sapna choudhary
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X