..................... Haryanvi Dance Video sapna Choudhary video gone viral on tu cheez lajawab song - Hindi Filmibeat

Haryanvi Dance Video: 'तू चीज लाजवाब...' पर सपना चौधरी ने दिखाई अदाएं, भीड़ के छूटे पसीने, देखें वीडियो

Haryanvi dance video Sapna Choudhary

Haryanvi Dance Video: सपना चौधरी आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि उनका जादू हर दिल पर छाता है। सपना चौधरी आज के वक्त में एक सेलिब्रिटी बन चुकी है और साथ ही साथ लोगों के दिलों पर भी राज करती है। उन्हें सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस में भी देखा जा चुका है और यहां से उनकी पापुलैरिटी में भी काफी इजाफा हुआ था।

सपना चौधरी को हरियाणवी क्वीन कहा जाता है और साथ ही साथ उन्होंने हरियाणवी इंडस्ट्री में स्टेज डांस शो का चलन शुरू किया था। आज के वक्त में भले ही सपना चौधरी स्टेज डांस शो करती हुई बहुत कम नजर आती है लेकिन इसके बावजूद भी उनके नए से लेकर पुराने वीडियो यूट्यूब पर जमकर वायरल होते हुए नजर आ जाते हैं।

अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि सपना चौधरी का एक बेहद ही लाजवाब वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी काफी यंग नजर आ रही है और उन्होंने सलवार सूट भी पहना हुआ है। जिसमें वह जमकर ठुमके भी लगा रही है।

सपना चौधरी को इस वीडियो में 'तू चीज लाजवाब' गाने पर जमकर ठुमके लगाते हुए देखा जा रहा है। वहां पर मौजूद लोग भी सपना चौधरी के अंदाज को देख बेकाबू हो रहे हैं। सपना चौधरी अपनी अदाओं से लोगों को दीवाना बनाती हुई नजर आ रही है और उनका यह वीडियो ज़ोरो-शोरों से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है।

सपना चौधरी के इस लाजवाब वीडियो को टशन हरियाणवी नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अभी तक 8 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है। सपना चौधरी के इस वीडियो पर लोग भी लगातार कमेंट करते हुए और उनकी तारीफ करते हुए भी थक नहीं पा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X