Haryanvi Dance Video: 'पक्का हरियाणे का...' पर साड़ी पहन सपना चौधरी ने लगाए ठुमके, देखें वीडियो

Haryanvi Dance Video: सपना चौधरी आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि उनका चुलबुला अंदाज लोगों को काफी पसंद आता है। जब भी वह डांस करने के लिए स्टेज पर उतरती है तो लाखों लोगों की भीड़ उन्हें देखने के लिए बेकाबू हो जाती है। अक्सर उनके पुराने वीडियो भी तेजी से वायरल होते हुए नजर आते हैं।
सपना चौधरी को हरियाणवी इंडस्ट्री की जान माना जाता है और आपको बता दें कि उन्होंने ही स्टेज शो का चलन शुरू किया था। इतना ही नहीं आज भले ही सपना चौधरी स्टेज डांस शो कम करती नजर आती है लेकिन इसके बावजूद भी उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है। सपना को सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस में भी देखा जा चुका है।
अक्सर देखने के लिए मिलता है कि यूट्यूब पर भी सपना चौधरी की पुरानी से लेकर नई वीडियो जमकर वायरल होती हुई नजर आ जाते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि सपना चौधरी का एक बेहतरीन और पुराना गाना तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने साड़ी पहन रखी है।
सपना चौधरी इस वीडियो में स्टेज पर ठुमके लगाती हुई नजर आ रही है और आपको बता दें कि यहां पर मौजूद लोग उनके डांस का लुत्फ़ उठा रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी ने प्रिंटेड साड़ी पहनी हुई है और वह हरियाणवी गाने 'पक्का हरियाणे का' पर जोरदार ठुमके लगाती हुई नजर आ रही है।
सपना चौधरी के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वहां पर मौजूद भीड़ उनको एक टक देखते ही जा रही है। सपना चौधरी के इस वीडियो को देसी गीत नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है और इस पर अभी तक 18 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। जिसका सिलसिला लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications