Haryanvi Dance Video: 'मैं तेरी नचाई नाचू सु...' पर सपना चौधरी ने स्टेज पर मचाया धमाल, भीड़ हुई बेकाबू

Haryanvi Dance Video: सपना चौधरी आज के वक्त में हर किसी के दिल पर राज कर रही है और आपको बता दें कि हर कोई उनके डांस का दीवाना है। सपना चौधरी जब जब स्टेज पर खड़े होकर ठुमके लगाती है तो हर किसी के दिल की धड़कन तेज हो जाती है। आज के वक्त में वह एक सेलिब्रिटी बन चुकी है और सोशल मीडिया पर भी काफी छाई रहती है।
सपना चौधरी को हरियाणवी इंडस्ट्री की क्वीन कहा जाता है और आपको बता दें कि आज के वक्त में वह किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उन्होंने अपने डांस के अलावा सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस से काफी ज्यादा चर्चा बटोरी। यहां से उनकी पापुलैरिटी में भी काफी इजाफा हुआ।
सपना चौधरी आज भले ही बहुत कम स्टेज शो करती हुई नजर आती है, लेकिन आपको बता दें कि यूट्यूब पर उनके अक्सर पुराने वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल होते हुए नजर आ जाते हैं। अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि उनका एक बेहद ही पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।
सपना चौधरी के इस पुराने वीडियो में देखा जा सकता है कि वह स्टेज पर नीले रंग का सूट पहने हुए हरियाणवी गाने 'मैं तेरी नचाई नाचू सु' पर जोरदार ठुमके लगाती हुई नजर आ रही है। वहां पर मौजूद पब्लिक भी काफी एक्साइटेड नजर आ रही है और आपको बता दें कि यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
सपना चौधरी के इस वीडियो को चंदा वीडियो नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है और इस पर अभी तक 3.8 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इस वीडियो को 6 साल पहले रिलीज किया गया था और आपको बता दें कि इसमें सपना चौधरी का पुराना अंदाज साफ देखा जा सकता है। दर्शक भी इस वीडियो पर लगातार कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications