Haryanvi Dance Video: हज़ारों लोगों की भीड़ में सपना चौधरी हुईं बेकाबू, स्टेज पर किया कूद-कूदकर डांस

Haryanvi Dance Video: सपना चौधरी आज के वक्त में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि वह अपने डांस के चलते काफी ज्यादा लाइमलाइट में रहती हैं। इतना ही नहीं अक्सर सोशल मीडिया पर भी उनकी तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल होती हुई नजर आ जाती हैं। वह दर्शकों के दिलों पर भी राज करती है।
सपना चौधरी ने अपने डांस के साथ-साथ अपनी खूबसूरती को लेकर भी अपनी खास पहचान बनाई है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि हरियाणवी इंडस्ट्री में उन्हें क्वीन कहा जाता है और स्टेज डांस शो का चलन भी उन्होंने शुरू किया था। इसी के अलावा उन्हें सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस में भी देखा जा चुका है।
सपना चौधरी आज भले ही स्टेज डांस शो बेहद कम करती नजर आती है और इसके बावजूद भी वह काफी सुर्खियों में रहती हैं। यूट्यूब पर उनके नए से लेकर पुराने वीडियो जमकर वायरल होते हुए नजर आते हैं। जिन्हें दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है।
सपना चौधरी के वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि वह पीले रंग का सलवार सूट पहने हुए हजारों लोगों की भीड़ में जमकर डांस के ठुमके लगा रही है। वह इस वीडियो में 'बदली बदली लागे' गाने पर जमकर डांस कर रही है। इस वीडियो में उन्हें डांस करता देखा हर किसी की दिल की धड़कन तेज हो रही है।
सपना चौधरी के इस दमदार डांस वीडियो को सोनोटेक पंजाबी नाम के एक यूट्यूब चैनल ने शेयर किया है। इस वीडियो पर अभी तक 22 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और आपको बता दें कि इसे आज से तकरीबन 6 साल पहले रिलीज किया गया था। वीडियो पर लगातार लोग कमेंट कर सपना चौधरी की तारीफ कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











