..................... Haryanvi Dance Video sapna Choudhary sexy moves thumke on chhori bindass song viral video - Hindi Filmibeat

Haryanvi Dance Video: सपना चौधरी ने बिंदास होकर स्टेज पर लगाए ज़ोरदार ठुमके, लाखों लोगों की उमड़ी भीड़

Sapna Choudhary

Haryanvi Dance Video: सपना चौधरी आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि उनका हर एक अंदाज लोगों को काफी पसंद आता है। सपना चौधरी की घायल कर देने वाली अदाओं पर हर कोई दीवाना है। सपना चौधरी जब भी स्टेज पर डांस करने के लिए उतरती है तो उनके फैंस की दिल की धड़कन तेज हो जाती है।

सपना चौधरी आज के वक्त में काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुकी है और उनकी फैन फॉलोइंग भी किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर भी उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी बन चुकी है। सपना चौधरी को तो सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस में भी देखा जा चुका है। जहां से उनकी पापुलैरिटी में काफी इजाफा हुआ।

सपना चौधरी आज भले ही स्टेज शो पर बहुत ही कम नजर आती है और इसके बावजूद भी उनके पुराने वीडियो काफी तेजी से वायरल होते नजर आते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और सपना चौधरी का एक बेहतरीन वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने काले रंग का सलवार सूट पहना है।

सपना चौधरी की इस वीडियो में अदाओं को देखकर किसी के दिल की धड़कन तेज हो गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह हरियाणवी गाने 'छोरी बिंदास' पर जमकर ठुमके लगाती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में यह भी नजर आ रहा है कि लाखों लोगों की भीड़ वहां पर सपना चौधरी को देखने के लिए पहुंची है।

सपना चौधरी के इस बेहतरीन वीडियो को सोनोटेक मस्ती नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अभी तक एक मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है। सपना चौधरी के इस वीडियो पर लगातार लोग कमेंट कर उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।

Read more about: sapna choudhary
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X