Haryanvi Dance Video: सपना चौधरी ने हज़ारों लोगों के बीच मचाया गदर, किया ऐसा डांस कि लोग बोले- फिर से...

Haryanvi Dance Video: सपना चौधरी आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि आए दिन उनका कोई ना कोई वीडियो वायरल होता हुआ नजर आ जाता है। सपना को हरियाणवी इंडस्ट्री की क्वीन कहा जाता है और उनके डांस के चलते लोग भी उनके दीवाने हुए नजर आ जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव रहती है।
सपना चौधरी आज के वक्त में एक सेलिब्रिटी बन चुकी है और आपको बता दें कि उनका डांस देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ इकट्ठी हो जाती है। जब भी वह स्टेज पर उतरती है तो लोग भी उनके दीवाने हो जाते हैं। यहां तक कि उन्हें सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस में भी देखा जा चुका है।
आज भले ही सपना चौधरी स्टेज डांस परफॉर्मेंस बहुत ही कम करती हुई नजर आती है, लेकिन इसके बावजूद भी उनके पुराने वीडियो जमकर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होते हुए नजर आ जाते हैं। अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है।
सपना चौधरी के वायरल हो रहे हैं वीडियो में देखा जा सकता है कि वह क्रीम कलर का सलवार सूट पहने हुए स्टेज पर जबरदस्त परफॉर्मेंस दे रही हैं। इस वीडियो में वह हरियाणवी गाने 'मिनिस्टर' पर जमकर ठुमके लगा रही है और लोगों को भी अपना दीवाना बना रहे हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सपना चौधरी के इस वीडियो को देसी गीत नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है और आपको बता दें कि अभी तक इस पर 2.5 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। जिसका सिलसिला लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है। इतना ही नहीं आपको बता दे की सपना चौधरी के इस वीडियो पर लगातार फैंस भी कमेंट कर उनकी तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications