Haryanvi Dance Video: जब पब्लिक के बीच सपना चौधरी के थिरके पैर, ताऊ बोले- 'तू मेरी सै मुमताज़...'

Haryanvi Dance Video: सपना चौधरी आज के वक्त में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि उनका जलवा हर तरफ छाया हुआ है। हर कोई उनके डांस को भी काफी ज्यादा पसंद करता है और आपको बताती हूं कि एक वक्त ऐसा हुआ करता था जब सपना इंडस्ट्री पर राज किया करती थी।
सपना चौधरी आज के वक्त में एक सेलिब्रिटी बन चुकी है और उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी बन चुकी है। यहां तक कि उन्हें सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस में भी देखा जा चुका है। जहां से उनकी पापुलैरिटी का काफी ज्यादा इजाफा भी देखने को मिला। सोशल मीडिया पर भी उन्हें काफी एक्टिव देखा जाता है।
हालांकि अब पहले की तरह सपना चौधरी स्टेज डांस परफॉर्म करती हुई बेहद कम नजर आती है। लेकिन आज भी उनका क्रेज लोगों के बीच में छाया हुआ है। सपना चौधरी के पुराने वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हुए नजर आते हैं और दर्शकों द्वारा भी काफी पसंद किए जाते हैं।
अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और सपना चौधरी का एक वीडियो जमकर यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने पिंक कलर का सलवार सूट पहना हुआ है और वह हरियाणवी गाने 'तू मेरी सै मुमताज' पर जमकर ठुमके लगाती हुई नजर आ रही है।
सपना चौधरी के इस वायरल हो रहे वीडियो को सपना एंटरटेनमेंट नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है और अभी तक इस पर 1.6 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। जिसका सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है और फैंस भी उनके अंदाज को काफी ज्यादा पसंद करते दिखाई दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications