Haryanvi Dance Video: सपना चौधरी ने सिर पर छुन्नी डाल लगाए ठुमके, सामने खड़ी भीड़ के छूटे पसीने

Haryanvi dance video Sapna Choudhary

Haryanvi Dance Video: सपना चौधरी आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि आज के वक्त में उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा तगड़ी बन चुकी है। सपना चौधरी ने अपने डांस के बलबूते पर हरियाणवी इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि पूरे देश से लेकर विदेश में भी अपनी एक खास पहचान हासिल की है।

सपना चौधरी ने हरियाणवी इंडस्ट्री में स्टेज डांस शो का चलन शुरू किया और आज के वक्त में यह परंपरा कई और डांसर्स बखूबी निभा रही है। इस लिस्ट में गोरी नागोरी से लेकर सुनीता बेबी तक का नाम शामिल है। लेकिन आपको बता दें कि सपना चौधरी आज के वक्त में भले ही स्टेज शो पर कम नजर आती है लेकिन इसके बावजूद उनके नए से लेकर पुराने वीडियो जमकर वायरल होते हैं।

इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि सपना चौधरी का एक पुराना गाना जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सपना चौधरी का डांस देख हर किसी के दिल की धड़कन तेज हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सिर पर चुन्नी डाले हुए सपना चौधरी जमकर ठुमके लगाती हुई नजर आ रही है।

सपना चौधरी इस वीडियो में हरियाणवी गाने 'गजबन पानी ने चली' पर जमकर डांस कर रही है। सपना चौधरी के इस वीडियो को मां रिकॉर्ड्स इंडिया नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अभी तक 35 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X