Haryanvi Dance Video: सपना चौधरी ने 'इंग्लिश मीडियम' गाने पर लगाए ठुमके, देखती रह गई पब्लिक

Haryanvi Dance Video: सपना चौधरी आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि वह एक सेलिब्रिटी बन चुकी है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि सपना चौधरी की फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी हो चुकी है। साथ ही साथ दर्शकों द्वारा उनके डांस को भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है और उनका वीडियो भी तेजी से वायरल होता नजर आता है।
सपना चौधरी हरियाणा की क्वीन कहीं जाती है और आपको बता दें कि इंडस्ट्री में स्टेज डांस शो का चलन उन्होंने ही शुरू किया था। आज के वक्त में भले ही सपना चौधरी को ज्यादातर स्टेज पर नहीं देखा जाता है और इसके बावजूद भी उनके पुराने वीडियो जमकर दर्शकों के बीच में छाए रहते हैं। यूट्यूब पर भी वायरस होते रहते हैं।
लेकिन इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि सपना चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि उन्होंने ऑरेंज कलर का बेहद ही खूबसूरत सलवार सूट पहना हुआ है। इतना ही नहीं वह हरियाणवी गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही है।
इस वीडियो के दौरान सपना चौधरी को हरियाणवी गाने 'मैं इंग्लिश मीडियम पढ़ी हुई' पर जमकर ठुमके लगाते हुए देखा जा रहा है। उनका यह डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और आपको बता दें कि वहां पर मौजूद लोग भी उनके डांस का लुत्फ़ उठाते हुए नजर आए। हर कोई उनके इस अंदाज को काफी पसंद कर रहा है।
सपना चौधरी के इस वीडियो को चंदा वीडियो नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है और अब तक इस पर 11 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इस वीडियो को अभी से 6 साल पहले रिलीज किया गया था और इस पर अभी तक 27000 से ज्यादा लाइक भी आ चुके हैं। जिसका सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications