..................... Haryanvi Dance Video sapna Choudhary chaska red ferrari ka song video viral - Hindi Filmibeat

Haryanvi Dance Video: सपना चौधरी ने 'चस्का रेड फरारी' का गाने पर लगाए जोरदार ठुमके, चाचा के उड़े होश

Haryanvi dance video Sapna Choudhary

Haryanvi Dance Video: सपना चौधरी (Sapna Choudhary) आज के वक्त में किसी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि उन्हें तो हरियाणा की डांसिंग क्वीन भी कहा जाता है। इतना ही नहीं सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने अपने बिंदास डांस के चलते लोगों के छक्के छुड़ाए हुए हैं। साथ ही साथ जब भी वह स्टेज पर डांस करने के लिए उतरती है तो लोगों की दिल की धड़कन तेज हो जाती है।

सपना चौधरी को स्टेज पर डांस करते हुए ही नहीं बल्कि सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस में भी देखा जा चुका है। आज के वक्त में सपना चौधरी की फैन फॉलोइंग किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। भले ही अब सपना चौधरी को स्टेज डांस करते हुए बहुत ही काम देखा जाता है और इसके बावजूद भी उनके पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते नजर आते हैं।

इतना ही नहीं आपको बता दें कि इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और सपना चौधरी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। सपना चौधरी के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने काले रंग का सलवार सूट पहना हुआ है। डांसर 'चस्का रेड फरारी' का गाने पर जमकर ठुमके लगाती हुई नजर आ रही है। वहां पर बैठे हुए ताऊ से लेकर चाचा तक के होश उड़ गए हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सपना चौधरी के इस वायरल वीडियो को सोनोटेक मस्ती नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अभी तक 3 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है। इस वीडियो पर 1700 लाइक्स भी आ चुके हैं। वीडियो में लोग कमेंट करते हुए सपना चौधरी की खूब तारीफ भी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X