Haryanvi Dance Video: रचना तिवारी ने सलवार सूट में स्टेज पर किया मदमस्त डांस, देखती रह गई भीड़

Haryanvi Dance Video: हरियाणवी इंडस्ट्री का जादू हर तरफ छाया हुआ है और आपको बता दें कि यहां पर सपना चौधरी ने इस डांस का चलन शुरू किया था। सपना चौधरी आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि उनके अलावा भी हरियाणवी इंडस्ट्री में कई सारी और भी डांसर्स आ चुके हैं जो कि लोगों के दिलों पर राज करती हैं।
इस लिस्ट में रचना तिवारी से लेकर सुनीता बेबी तक का नाम शामिल है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि यूट्यूब पर भी आए दिन कोई ना कोई स्टेज डांस वीडियो जमकर वायरल होता हुआ नजर आ जाता है। लेकिन इस बार कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें की रचना तिवारी का एक ताबड़तोड़ वीडियो वायरल होता हुआ नजर आ रहा है।
रचना तिवारी को हरियाणवी इंडस्ट्री की क्वीन कहा जाता है और उनके ठुमके देखकर हर किसी के दिल की धड़कन तेज हो जाती है। इस बार उनका एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख हर कोई उनका दीवाना होता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो के दौरान उन्होंने ऑरेंज कलर का सलवार सूट पहना हुआ है।
रचना तिवारी को इस वीडियो में 'हवा कसूती सै' गाने पर जमकर डांस करते हुए देखा जा रहा है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस वीडियो को सोनोटेक रागिनी नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है और इस पर अभी तक 1 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है।
रचना तिवारी के इस वीडियो पर 1000 से भी ज्यादा लाइक आ चुके हैं और आपको बता दें कि इस गाने को राजू पंजाबी ने गया है। साथ ही साथ आपको बता दें कि यह गाना भी काफी लोकप्रिय हुआ था और रचना तिवारी के डांस को देखने के लिए भी लोग दूर से आते हैं। वीडियो के दौरान भी लोग जमकर रचना तिवारी के ठुमकों का लुत्फ उठा रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications











