Haryanvi Dance Video: मुस्कान बेबी ने सलवार सूट में उड़ाया गर्दा, स्टेज पर किया कमरतोड़ डांस

Haryanvi Dance Video: हरियाणवी इंडस्ट्री आज के वक्त में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि लोगों द्वारा यहां के डांस वीडियोज को भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। बता दें कि यहां पर डांस का चलन सपना चौधरी ने शुरू किया और अब इसका सिलसिला बढ़ता ही चला जा रहा है। हरियाणवी इंडस्ट्री में कई सारी डांसर्स आ चुकी हैं।
इस लिस्ट में मुस्कान बेबी से लेकर रचना तिवारी और सुनीता बेबी तक का नाम शामिल है। बता दे कि यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी अक्सर हरियाणवी डांस वीडियो तेजी से वायरल होते हुए नजर आ जाते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि मुस्कान बेबी का एक ताबड़तोड़ वीडियो वायरल हो रहा है।
मुस्कान बेबी एक जबरदस्त डांसर है और आपको बता दें कि अपने डांस परफॉर्मेंस से लोगों के दिल की धड़कन को वह तेज कर देती हैं। इस बार उन्हें 'छोरी बिंदास' नाम के एक गाने पर डांस करते हुए देखा जा रहा है। इस दौरान हर कोई उनका डांस देकर उतावला हो चुका है। डांसर ने वीडियो के दौरान पीले रंग का सलवार सूट पहना हुआ है।
मुस्कान बेबी के इस वीडियो को सोनोटेक रागिनी नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है और इस पर अभी तक 1 लाख 86 हजार से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। जिसका सिलसिला लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है और आपको बता दें कि 1000 से ज्यादा इस वीडियो पर लाइक भी आ चुके हैं। लगातार वीडियो पर लोग कमेंट भी कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











