Haryanvi Dance Video: मुस्कान बेबी ने ज़ोरदार ठुमकों से हिलाया स्टेज, मौजूद भीड़ हुई बेकाबू

Haryanvi Dance Video: हरियाणवी इंडस्ट्री आज के वक्त में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि यहां पर स्टेज डांस शो का चलन सपना चौधरी ने शुरू किया। सपना चौधरी भी आज के वक्त में एक बॉलीवुड सेलिब्रिटी की तरह बन चुकी है और साथ ही साथ उनकी फैन फॉलोइंग भी खूब तगड़ी बन चुकी है।
लेकिन अब हरियाणवी इंडस्ट्री में सपना चौधरी के अलावा भी कई सारी ऐसी डांसर्स आ गई है जो कि काफी लोकप्रिय हो चुकी है। इस लिस्ट में सुनीता बेबी से लेकर रचना तिवारी और मुस्कान बेबी जैसी डांसर्स का नाम शामिल है। अक्सर देखने के लिए मिलता है कि यूट्यूब पर भी हरियाणवी स्टेज डांस की वीडियो जमकर वायरस होते हुए नजर आते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है।
मुस्कान बेबी हरियाणवी इंडस्ट्री की एक मशहूर डांसर है और आपको बता दें कि उनका एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो में उन्होंने पीले रंग का सलवार सूट पहना हुआ है और काले रंग की चुन्नी डाले हुए वह जमकर ठुमके लगाती हुई नजर आ रही है। मुस्कान बेबी का यह है वीडियो तेजी से वायरस होता हुआ नजर आ रहा है और दर्शकों को भी खूब पसंद आया।
इस वीडियो के दौरान मुस्कान बेबी को हरियाणवी गाने 'छाती ते लिपट के मर जाउंगी' पर जोरदार स्टेज पर डांस करते हुए देखा जा रहा है और वहां पर आसपास मौजूद लोग भी उनके डांस का लुत्फ उठाते हुए नजर आए। पीछे बैठी महिला तो उनकी वीडियो बनाती हुई देखी जा रही है। वहां पर मौजूद भीड़ मुस्कान बेबी पर नोटों की बारिश कर रही है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि मुस्कान बेबी के इस वायरल वीडियो को देसी हरियाणवी नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अभी तक 4 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है। लोग मुस्कान बेबी के इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं और उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











