Haryanvi Dance Video: कशिश चौधरी ने सपना के गाने पर लगाए ज़ोरदार ठुमके, आंखों से चलाए तीर

Haryanvi Dance Video: हरियाणवी इंडस्ट्री आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि इसमें सबसे बड़ा हाथ सपना चौधरी का है। सपना चौधरी हरियाणवी इंडस्ट्री को एक नए मुकाम पर लेकर गई और आपको बता दें कि उनके डांस के ही बलबूते पर आज के वक्त में हरियाणवी जगत इतना ज्यादा पॉपुलर हो पाया है।
अब सपना चौधरी के अलावा भी हरियाणवी जगत में कई सारी डांसर्स देखने को मिल जाती हैं। इस लिस्ट में गोरी नागोरी से लेकर सुनीता बेबी और रचना तिवारी तक का नाम शामिल है। सपना चौधरी को वैसे तो बहुत ही कम स्टेज डांस शो में देखा जाता है और आपको बता दें कि वह सोशल मीडिया को पर काफी एक्टिव नजर आती है।
यूट्यूब पर भी हरियाणवी जगत की वीडियो जमकर ट्रेंड करती नजर आती है और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। हालांकि आपको बता दें कि इस बार सुनीता बेबी या फिर सपना चौधरी नहीं बल्कि एक ऐसी डांसर का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख हर किसी के छक्के छूट जाते हैं।
दरअसल हम बात कर रहे हैं कशिश चौधरी की। कशिश चौधरी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और आपको बता दें कि वह इसमें सपना चौधरी के ही गाने 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर जमकर ठुमके लगाती हुई नजर आ रही है। कशिश चौधरी का यह गाना जमकर वायरल हो रहा है और दर्शक भी इसका खूब लुत्फ उठाते हुए नजर आ रहे हैं।
कशिश चौधरी के इस वायरल वीडियो को टशन हरयाणवी नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अभी तक 14000 से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है। इस वीडियो को शेयर किए हुए अभी सिर्फ 9 दिन ही हुए हैं और आपको बता दें कि जमकर यह वीडियो दर्शकों के बीच में छाया हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications