16 साल की उम्र में छोड़ा घर, टीवी पर एक्टिंग से लोगों को बनाया दीवाना, अब बॉलीवुड में स्ट्रगल कर रहा ये एक्टर

Harshvardhan Rane

Harshvardhan Rane Struggle: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाने वाले एक्टर हर्षवर्धन राणे आज के वक्त में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। इन दिनों वह अपनी फ़िल्म 'सावि: ए ब्लडी हाउसवाइफ' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इस फिल्म में उनके साथ में दिव्या खोसला कुमार रोमांस करती हुई नजर आई।

बता दें कि हाल ही में इस फिल्म का एक रोमांटिक गाना हमदम भी रिलीज किया गया और इसके बाद हर्षवर्धन और दिव्या की केमिस्ट्री भी काफी सुर्खियों में आ गई है। दोनों ने पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर की है और दोनों की जोड़ी को फैंस द्वारा भी काफी ज्यादा पसंद किया गया है। लेकिन क्या आपको पता है कि हर्षवर्धन राणे यहां तक पहुंचाने के लिए काफी स्ट्रगल कर चुके हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हर्षवर्धन राणे ने एक्टिंग करियर बनाने के लिए 16 साल की बेहद छोटी उम्र में अपना घर छोड़ दिया था और भाग गए थे। इसी के चलते उन्होंने अपनी पढ़ाई भी बीच में छोड़ दिया और इंडस्ट्री में उनका कोई भी गॉडफादर नहीं था। साल 2008 में उन्होंने टीवी शो 'लेफ्ट राइट लेफ्ट' से एक्टिंग डेब्यू किया। जिससे वह काफी चर्चा में आए।

हर्षवर्धन राणे ने बाद में तेलुगु फिल्म 'Thakita Thakita' से फिल्मों में एंट्री मारी और साउथ की कई सारी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। जहां पर उन्हें दर्शकों का भी बेहद प्यार मिला। इसके बाद एक्टर ने हिंदी फिल्मों की तरफ रुख किया और 2016 में वह 'सनम तेरी कसम' में नजर आए थे। जिससे उन्हें काफी ज्यादा पापुलैरिटी भी हासिल हुई।

इसी के अलावा हर्षवर्धन राणे को पलटन, तारा वर्सिज बिलाल और हसीन दिलरूबा जैसी बेहतरीन हिंदी फिल्मों में देखा जा चुका है। लेकिन इतनी जबरदस्त फिल्मों में काम करने के बावजूद भी वह इंडस्ट्री में अपना नाम कुछ खास नहीं बना पाए, जिस तरह का उन्होंने सपना देखा था। आज भी वह इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रहे हैं।

Read more about: harshvardhan rane
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X