Bday SpcL : सलमान फिल्म के हीरो..लेकिन सारी लाइमलाइट ले गईं ये..बन गई सबकी फेवरिट!
बजरंगी भाईजान की छोटी सी बच्ची मुन्नी आज 9 साल की हो गई और इतने कम समय में वो बॉलीवुड में सबके दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहीं।
बॉलीवुड की छोटी सी मुन्नी यानी कि हर्षाली मल्होत्रा छोटी सी उम्र में काफी दिलों पर राज करती हैं। फिल्म बजरंगी भाईजान में मुन्नी का किरदार निभाने वाली हर्षाली का आज जन्मदिन है। 3 जून 2008 को जन्मीं हर्षाली आज पूरे 9 साल की हो गई हैं।

इस फिल्म में जब हर्षाली लोगों के सामने आईं तो सभी उनके फैन हो गए। वहीं बता की जाए बॉलीवुड स्टार्स की, तो एक एक स्टार हर्षाली का फैन बन गया। फिर वो चाहे सलमान खान हों, करीना कपूर हों या बाकी स्टार्स हों। हर्षाली को सभी स्टार्स काफी पसंद करते हैं।
इस क्यूट सी बच्ची को हर किसी ने सराहा और बहुत प्यार दिया। लेकिन सलमान के साथ उन्होंने काफी मस्ती की। हम यहां पर आपको हर्षाली की सलमान के साथ साथ बाकी बॉलीवुड स्टार्स के साथ तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं जिन्हें देखकर आप समझ जाएंगे कि वो सभी की फेवरिट हैं...


Click it and Unblock the Notifications











